फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The idol and donation box were damaged, and the police began an investigation.

Bijnor News: मूर्ति और दानपात्र क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 05 Oct 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The idol and donation box were damaged, and the police began an investigation.
नगीना। नगीना-बुंदकी मार्ग पर ग्राम मुगलपुरा उर्फ सफीपुर अंगद से करीब 500 मीटर दूर स्थित पुराने थले में किसी ने हनुमान जी की मूर्ति और दानपात्र को ईंट-पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में प्रशांत कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थला करीब 40-50 वर्ष पुराना है। वर्ष 2009 में यहां चबूतरा बनाकर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। 3 अक्तूबर की रात मूर्ति के मुंह, गदा और साइड के हिस्से तथा पास रखा दानपात्र क्षतिग्रस्त किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक थला करीब 150 वर्ग गज ग्राम समाज की भूमि पर स्थित है। परिसर में दो कमरे और बरामदा भी बना है। सीओ राजेश कुमार सोलंकी का कहना है कि दो पक्षों में विवाद का मामला भी नजर आ रहा है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed