{"_id":"69a09a157920f1ec49099cf7","slug":"the-health-department-team-arrived-in-kashirampur-and-examined-80-villagers-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-173393-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: काशीरामपुर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 80 ग्रामीणों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: काशीरामपुर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 80 ग्रामीणों की जांच
विज्ञापन
मंडावली /नजीबाबाद। काशीरामपुर में कैंसर से एक के बाद एक मौत होने से ग्रामीण डरे हुए हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर स्वास्थ्य का परीक्षण किया। महिलाओं सहित कुछ लोगों के शरीर के विभिन्न अंगों में गांठें पाईं गईं। जिला चिकित्सालय में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने का फैसला लिया गया।
टीम में शामिल डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. कोनेन अली, डॉ. सचदेवा मुस्कान, डॉ. तनूजा रानी और डॉ. शिवानी ने 80 ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई।
n जल निगम ने फिर लिए नमूने : मंडावली। जल निगम के अवर अभियंता अंकित कुमार, विशाल ,नीरज की टीम ने बृहस्पतिवार को काशीरामपुर के विभिन्न क्षेत्रों से पानी के नमूने लिए। टीम ने सरकारी हैंडपंप ,निजी हैंडपंप, तालाब आदि से जांच के लिए नमूने लिए। जांच रिपोर्ट छह दिन के भीतर मिलने की ग्रामीणों को जानकारी दी।