{"_id":"676071ca33de2162590ef2c5","slug":"the-health-center-is-running-on-the-basis-of-pharmacist-patients-are-upset-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-138345-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा स्वास्थ्य केंद्र, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा स्वास्थ्य केंद्र, मरीज परेशान
Tue, 17 Dec 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, नांगलसोती। नांगल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। तीन माह से तैनाती के बावजूद महिला चिकित्सक के स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आने से मरीज परेशान हैं।
नांगल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जीतपुर, शहजादपुर, खानपुर, हरचंदपुर, मायापुरी, तिसोतरा, गौसपुर, बरकातपुर, पुंडरी खुर्द, पुंडरीकला, सैदपुरी, सराय आलम सहित कई गांव जुड़े हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक डॉक्टर रिचा की तैनाती की गई है, लेकिन पिछले तीन माह से चिकित्सक के नहीं आने से स्वास्थ्य केंद्र एक फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीज परेशान हैं।
ग्रामीणों हेमेंद्र चौधरी, राजीव कुमार, राजवीर काकरान, मुकेश शर्मा, विनय कुमार आदि का कहना है कि केंद्र पर महिला चिकित्सक तैनात होने के बाद नहीं आने से मरीजों को निजी चिकित्सकों से महंगा उपचार कराना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक को तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद के प्रभारी डॉक्टर अंकित कुमार का कहना है कि नजीबाबाद के महिला अस्पताल में चिकित्सक के अवकाश पर जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। नजीबाबाद अस्पताल में अधिक मरीज होने के कारण नांगल महिला चिकित्सक की ड्यूटी नजीबाबाद लगाई गई है।