फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The head became vocal against the Gram Panchayat Secretary, the investigation sat

ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मुखर हुए प्रधान, जांच बैठी

Fri, 31 Dec 2021 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
The head became vocal against the Gram Panchayat Secretary, the investigation sat
बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर सीडीओ से मिलने जाते गारबपुर के ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। ग्राम पंचायतों के खातों से चहेती फर्म को पैसा ट्रांसफर करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत सचिव पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधानों ने उक्त पंचायत सचिव की शिकायत सीडीओ से की है। जिस पर सीडीओ ने जांच केे आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र कोतवाली देहात की ग्राम पंचायत गारबपुर तथा मौजमपुर हरवंश के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्य विकास अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में गारबपुर की प्रधान निकहत शाहीन ने बताया है कि ग्राम पंचायत सचिव ने उनसे डोंगल लेकर अपने पास रख लिया। पंचायत सचिव ने बिना बताए चहेती फर्म को 28000 रुपये का भुगतान कर दिया। जबकि मौके पर काम किसी और ठेकेदार ने कराया है। ग्राम प्रधान ने मानदेय निकालने के लिए डोंगल पंचायत सचिव को दिया था। इसके अतिरिक्त स्टेशनरी खर्च के लिए भी 7155 रुपये निकालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत मौजमपुर हरवंश के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश ने ग्राम पंचायत सचिव के गांव में न आने की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की है। कहा कि पंचायत सचिव प्रियंका राजपूत के गांव में नहीं आने से लोगों को योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। ग्राम प्रधानों ने पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। प्रधानों के साथ प्रधानपति दानिश, ग्रामीण प्रीतम सिंह, राहुल चौधरी, मांगेराम, गफ्फार खां, गौरव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed