फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The gully pavilion from the hail of Har-Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयकारो से गूंजे शिवालय      

Tue, 11 Jul 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 11 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
The gully pavilion from the hail of Har-Har Mahadev
बिजनौर में शिव मंदिर पर जलाभिषेक करतीं महिला श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। शिवभक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना कर व्रत भी रखे।
विज्ञापन


श्रावण मास के पहले सोमवार को सुबह से ही शिवालयों पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी शुरू हो गई थी। बिजनौर में श्रीबालाजी मंदिर, लाखन सिंह के घेर स्थित शिव मंदिर, गीता नगरी स्थित मंदिर, श्री महाशक्ति कालिका मंदिर और श्री शिव मंदिर बाबा लंगोटिया महाराज मंदिर के अलावा जलालपुर स्थित कुवड़ा शिव मंदिर, गांव खारी में स्थित प्रसिद्ध झारखंडी शिव मंदिर, कस्बा झालू में मनोकामना शिव मंदिर, रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर, छतरी वाला कुंआ स्थित शिव मंदिर, बाजार में स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला कानूगोयान स्थित शिव मंदिर पर सुबह शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। शिवालयों पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहे थे।
विज्ञापन


खारी स्थित झारखंडी शिव मंदिर पर आस-पास के गांव के अलावा बिजनौर और दूरदराज के श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक किया। इस मंदिर पर दोपहर तक श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नजीबाबाद में श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर के शिवालयों में शिवभक्तों ने भगवान शि श्रावण मास के आगमन पर नगर के प्रमुख शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया। शिव मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा...,सरीखे भजनों एवं मंदिरों की घंटा ध्वनि से वातावरण शिवमय हो गया। मोटा माहदेव मंदिर,  मुक्टेश्वर मंदिर, गीता मंदिर मकबरा, नीलकंठ मंदिर रमेशनगर, शिवशक्ति धाम मंदिर सीकेआई चौराहा, राधा मंडल मंदिर दीवान परमानंद, शिवमंदिर संतोमालन, शिवमंदिर आदर्शनगर, शिवमंदिर रम्पुरा, महामृत्युजय मंदिर रामलीला मैदान, शिवमंदिर जाब्तागंज, शिवमूर्ति रेलवे स्टेशन, शिवमंदिर जटपुरा बौंडा, शिवमंदिर भागूवाला एवं ग्रामीण अंचलों में शिवमंदिरों पर शिवभक्तों ने भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना की। नीलकंठ महादेव मंदिर रमेशनगर श्रावण गीतों और शिव भजनों से गूंज उठा।

रुद्राभिषेक करने के साथ महिलाओं ने शिव भजन गाए। मंदिर पर  श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कृष्णपक्ष की प्रतिपदा पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। पंडित सुनील शर्मा ने पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक कराया। 
उधर, रेहड़ में सावन के पहले सोमवार के चलते मंदिरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ आई। इस मौके पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं की भारी भीड़ लगी रही। 

उधर, राजा का ताजपुर में श्रावण माह के प्रथम सोमवार को बड़ा शिव मंदिर ताजपुर पर पूर्ण विधि विधान के साथ महा शिवपुराण का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में ग्राम प्रधान सुरेश सैनी, नरेंद्र गोस्वामी, सतेंद्र आर्य, अनिल चौधरी, प्रदीप त्यागी, सुदेश देवी, रितू देवी आदि रहीं ।


उधर, धामपुर में बड़ी मंडी स्थित धर्मशाला शिव मंदिर में श्रद्घालुओं ने रुद्राभिषेक किया। आचार्य दिनेश चंद्र भारद्वाज ने मंत्रोच्चार किया। मुख्य यजमान राजीव त्यागी व उनकी पत्नी बबीता त्यागी रहे। इस दौरान संजीव यादव, अरुण अग्रवाल, सुुुभाष कौशिक, राजेंद्र अरोड़ा, कंचन रस्तौगी, कविता भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed