फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The groom who went to the temple to pay obeisance after horse riding dies

Bijnor News: घुड़चढ़ी के बाद मंदिर में माथा टेकने गए दूल्हे की मौत

Sat, 27 Apr 2024 04:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
The groom who went to the temple to pay obeisance after horse riding dies
रेहड़ में शादी के दिन दूल्हे की मौत पर उसके घर पर जमा भीड़ और विलाप करते परिजन।
रेहड़/कादराबाद (बिजनौर)। शादी के दिन दूल्हे की मौत होने से खुशियां मातम में बदल गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



गांव सीरवासुचंद निवासी भजन सिंह ने बताया की शुक्रवार को उसके बेटे नीटू कुमार (23) की बरात गांव चौहड़वाला जानी थी। घुड़चढ़ी के बाद दूल्हा नीटू मोहल्ले के रविदास मंदिर में माथा टेकने गया था। जैसे ही नीटू मंदिर से बाहर आया और अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने किसी तरह नीटू को संभाला और उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक तथा बाद में निजी चिकित्सक के यहां जसपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने हार्ट अटैक बताते हुए मृत घोषित कर दिया। पल भर में ही शादी के घर में मातम पसर गया। शादी के दिन दूल्हे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


बरात नहीं आई मौत की सूचना पहुंची

गांव चोहड़वाला के हरिजन बस्ती निवासी धारी सिंह की पुत्री अनिता की बरात आनी थी। सभी बरात की स्वागत की तैयारी में लगे हुए थे। बरात तो आई नहीं ब्लकि दूल्हे की मौत की सूचना आई तो यहां भी चारों ओर कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गई। ढोल की थाप भी बंद हाे गई और चारों ओर रोने की आवाजें सुनाई पड़ रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed