फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The garden desolate, lies colony

बाग उजाड़कर बसा दी कॉलोनी

Sat, 27 Feb 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
The garden desolate, lies colony
कस्बा झालू में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सपा नेता राशिद हुसैन और उनके रिश्तेदारों ने आम के बाग को काटकर राशिद नगर आवासीय कॉलोनी बसा दी। खसरा खतौनी में यह भूमि अभी भी आम का बाग में दर्ज है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं नगर पंचायत की सीमा से बाहर होने के बाद भी इस भूमि में नगर पंचायत की ओर से सड़क बना दी गई। डीएम से शिकायत करने पर उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कस्बा झालू में मौजा झालू के खसरा नंबर 580 व 581 में तहसील की खसरा खतौनी में दस फरवरी 2016 तक आम का बाग दर्ज है। आश्चर्य की बात यह है कि मौके पर न तो बाग है न ही कृषि भूमि। बाग की जगह राशिद नगर कॉलोनी बसा दी गई। भूमाफिया ने वन विभाग के अफसरों की मिलीभगत से पूरे बाग को खुर्द-बुर्द कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं आवासीय कॉलोनी बसाने के लिए न तो एसडीएम से 143 कराई गई और न ही राशिद नगर कॉलोनी का नक्शा पास कराया गया। तहसील व चकबंदी के राजस्व अभिलेखों के मुताबिक गाटा संख्या 580 व 581 सपा के पूर्वं जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के भाई राकिग हुसैन उसकी पत्नी साहिल व रिश्तेदार फारूख की पत्नी सुरय्या के नाम दर्ज है।

राशिद हुसैन की पत्नी किश्वरजहां वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष है। कस्बा झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी संजीव कुमार राणा ने इस पूरे मामले की डीएम वीके आनंद से शिकायत की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह भूमि नगर पंचायत की सीमा के बाहर है।


इसके बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष ने हमसाज होकर नगर पंचायत की ओर से एक करोड़  50 लाख रुपये की कॉलोनी में सड़कें बनवा डाली। डीएम से इस मामले में जांच कराकर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई करके उनसे सरकारी धन वसूलने  की मांग की है। डीएम ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन  दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed