फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The game of power cuts continues in half the city, consumers are troubled

Bijnor News: आधे शहर में जारी बिजली कटौती का खेल, उपभोक्ता परेशान

Sun, 02 Jun 2024 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The game of power cuts continues in half the city, consumers are troubled
बिजनौर । बुखारा बिजलीघर का दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति के लिए अफसरों ने प्रभावित फीडरों को दूसरे ट्रांसफार्मर और बकली बिजलीघर से जोड़ा गया। लोड अधिक होने से बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बुखारा बिजलीघर से निकलने वाले नौ फीडर को दो दो घंटे के हिसाब से आपूर्ति दी जा रही है। इसमें फाल्ट आदि आने से दो घंटे की आपूर्ति में भी कटौती हो जाती है। शहर की बढ़ती आबादी से उपभोक्ताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हो रहा है। शहर की आपूर्ति 20 एमवीए की क्षमता बुखारा बिजलीघर व इसी क्षमता का आवास बिजलीघर आपूर्ति हो रही है। दोनों बिजलीघर की क्षमता वृद्धि भी हुई, लेकिन उनकी ओवरलोडिंग कम नहीं हुई। गत वर्ष गर्मी के दिनों में इस ट्रांसफार्मर में कमी आ गई थी। रामपुर से दूसरा ट्रांसफार्मर लाया जा रहा हैद्ध
विज्ञापन


-अफसरों ने बिजलीघर पर डाला डेरा
बुखारा बिजलीघर पर खराब ट्रांसफार्मर को जल्द रखवाने और बिजली व्यवस्था सुचारू कराने को अफसर डेला डारे हुए हैं। एसडीओ प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता व जेई और तकनीकी टीम बिजलीघर पर ज्यादा समय बीता रहे हैं। साथ ही अधिशासी अभियंता ट्रांसफार्मर वर्कशॉप से लगातार संपर्क कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि आते ट्रांसफार्मर को रखवाकर उसका ट्रायल होगा। सुबह ट्रांसफार्मर पर लोड डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शहर के बिजलीघर ओवरलोड
भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ जाती है। इस कारण जनपद में शहर से लेकर गांवों तक ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। जिला मुख्यालय के आवास-विकास, बुखारा बिजलीघर ओवरलोड चल रहे हैं। इस वजह से बिजली बार-बार भाग रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजनौर सर्किल में चार खंड कार्यालय के 45 बिजलीघरों से करीब पौने तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। अफसरों का कहना है कि क्षमता वृद्धि व जर्जर तार बदलने, एबीसी केबल डाले जा रहे हैं।
--
- नवाव का आहते में ट्रांसफार्मर फुंका, 4 घंटे रही बिजली गुल

शहर के मोहल्ला नवाब के अहाते में रखे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 12 बजे खराब हो गया। उपभोक्ताओं ने रात्रि में अधीक्षण अभियंता से फोन किया। अधीक्षण अभियंता ने त्वरित कार्रवाई कर भंडार केंद्र ट्रांसफार्मर स्थापित कराया और तड़के चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि रात में बिजली सुचारू कर दी गई।

---
-ट्रांसफार्मर सहीं होने के कारण दूसरा मंगवाया गया है। देर शाम तक पहुंच जाएगा। खराब ट्रांसफार्मरों के फीडरों को अन्य जोड़कर आपूर्ति सुचारू की गई। ओवरलोड को देखते हुए कुछ घंटों के लिए शेड्यूल बनाकर आपूर्ति की जा सकें। भीषण गर्मी ओवरलोड से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। सुबह बिजली शहर की आपूर्ति समान्य रूप से सुचारू कर दी जाएगी।
-अजय कुमार कैम, अधिशासी अधीक्षण
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed