{"_id":"64d7deccc43c155a9b06b224","slug":"the-forest-department-team-caught-guldar-who-entered-the-house-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-3634-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घर में घुसे गुलदार को वन विभाग की टीम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घर में घुसे गुलदार को वन विभाग की टीम ने पकड़ा
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। शेरकोट में शुक्रवार रात एक व्यक्ति के मकान में एक छत के रास्ते गुलदार घर में घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुलदार को एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में वन विभाग की टीम ने गुलदार को जाल में फंसाकर पिंजरे में बंद कर दिया और ले गई। गुलदार पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार करीब 11:30 बजे गुलदार शेरकोट के मोहल्ला हाकिमान में हाजी छोनू के घर में घुस गया। बताया गया कि गुलदार हाजी छोनू की छत के रास्ते घर में घुसा। गुलदार को देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने गुलदार को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुलदार को कमरे में बंद कर दिया। कुछ ही देर के बाद रेंजर गोविंद गंगवार, एसडीओ अंशुमन मित्तल, डॉक्टर आरके सिंह और डॉक्टर रवि आदि वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जाल में गुलदार को फंसा कर पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गए।
अधिकारियों ने नागरिकों से वन्यजीवों से सचेत रहने की अपील की। कहा कि जोग वन्यजीवों से छेड़छाड़ न करें। वन दरोगा लक्ष्मीचंद ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब ढाई साल है। गुलदार को पकड़ कर कानपुर के चिड़ियाघर में छोड़ा जाएगा।