{"_id":"6828deeb4e2d5cf3a00c2ce7","slug":"the-forest-department-kept-sleeping-the-illegal-felling-trolley-disappeared-in-broad-daylight-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-150127-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सोता रहा वन विभाग, अवैध कटान ट्रॉली दिन दहाड़े गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सोता रहा वन विभाग, अवैध कटान ट्रॉली दिन दहाड़े गायब
Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 18 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के मेदूवाला में अवैध कटान की ट्राॅली। स्रोत-क्षेत्रवासी
नजीबाबाद। वन विभाग की साहनपुर रेंज में वन विभाग सोता रहा। मेदूवाला वन क्षेत्र में प्राचीन बरगद का पेड़ रातों रात काटा गया और दिन दहाड़े दो ट्रैक्टर ट्राॅली से लकड़ी ठिकाने लगा दी गई। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर अधिकारी जागे।
बिजनौर वन विभाग नजीबाबाद की साहनपुर रेंज के मेदूवाला में लकड़ी माफियाओं ने वन विभाग कर्मियों की उदासीनता से बरगद का पुराना पेड़ जमीनदोज कर दिया। शुक्रवार की रात काटे गए पेड़ को दो ट्रैक्टर ट्राॅली में भरकर बिजौरी होते हुए किसी स्थान पर ठिकाने लगा दिया गया। चर्चा है क्षेत्रीय वनकर्मियों ने शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राॅलियां पकड़ी और उन्हें एक फार्म क्षेत्र में ले गए, बाद में उन्हें छोड़ दिया।
ट्रैक्टर-ट्राॅली में भारी लड़कियों का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों की आंखें खुलीं। सूचना मिलने पर एसडीओ राजीव कुमार ने क्षेत्रीय रेंजर राजेश शर्मा और वन कर्मियों से जानकारी की तो उन्होंने अभिज्ञता व्यक्त की। एसडीओ के निर्देश पर वन कर्मियों ने देर शाम मेदूवाला क्षेत्र में उस स्थान को चिह्नित कर लिया, जहां से जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर प्राचीन पेड़ को काटा गया था। एसडीओ ने बताया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली की तलाश कराई जा रही है।