फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The forest department is limited to making claims only, the leopard is on the hunt

Bijnor News: केवल दावों तक सिमटा वन विभाग, शिकार पर है गुलदार

Sun, 14 Sep 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The forest department is limited to making claims only, the leopard is on the hunt
बिजनौर। गुलदार के हमलों में जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि तीन साल तक अब 35 लोगों की गुलदार के हमले में मौत हो गई। जिले में गुलदार लगातार शिकार कर रहा है और वन विभाग की रणनीति केवल आश्वासन और दावों तक ही सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन

जिले में गुलदार ने तीन माह में पांच बच्चों सहित एक महिला को अपना निवाला बनाया। यह सिलसिला करीब चार साल पहले शुरू हुआ था। जो, अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन गुलदार के हमलों की घटना सामने आ रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में गुलदार की दृष्टि से करीब 100 गांव संवेदनशील हैं। इन गांवों में गुलदारों की मौजूदगी है।
विज्ञापन

वन विभाग पिंजरे लगाने से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जहां भी गुलदार दिखाई देता या हमला करता है तो वन विभाग पिंजरा लगा देता है। इसके अलावा गुलदार से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वन विभाग के दावे सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गए हैं। धरातल पर गुलदार पकड़ने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed