फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The folk culture bathing fair started on the banks of the Ganges.

Bijnor News: गंगा की रेती पर शुरू हुआ लोक संस्कृति का स्नान मेला

Tue, 04 Nov 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 04 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The folk culture bathing fair started on the banks of the Ganges.
बिजनौर में गंगा स्नान मेले का गंगा में दूध प्रवाहित कर कर उद्घाटन करते अतिथि गण संवाद
गंज दारानगर-बिजनौर। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मोक्षदायिनी गंगा में दूध की धार प्रवाहित कर गंगा स्नान के मेले का सोमवार शाम शुभारंभ किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया ने मेले का उद्घाटन किया। शाम ढलते ही गंगा स्नान मेला रंग बिरंगी रोशनी में सराबोर हो गया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने डेरे लगा लिए हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान होगा।
विज्ञापन

विदुर कुटी के पास भागीरथी के तट पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिपं अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह व डीएम जसजीत कौर ने संयुक्त रूप से मेले के मुख्य द्वार का फीता काटा। पंडित शिवकुमार शास्त्री ने पूजन कराया। गंगा में दूध की धारा प्रवाहित की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पवित्रता केवल जल में नहीं, बल्कि हमारे मन और कर्म में भी होनी चाहिए। मेला संस्कृति, लोककला और सामाजिक एकता का भी उत्सव होता है। गंगा देश की संस्कृति का प्रतीक है। इसे स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गंगा स्नान मेला केवल परंपरा नहीं, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने का माध्यम है। यह मेला हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है। औषधि से ऊपर गंगाजल है, जो पूजनीय है। धामपुर विधायक अशोक राणा, सीडीओ रणविजय सिंह, एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एसडीएम सदर रीतू रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, बीरबल सिंह, ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम, रॉबिन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में धूल से परेशान रहे श्रद्धालु
मेले में व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने से इस बार श्रद्धालु परेशान रहे। मेले तक जाने के लिए बनाए गए रास्तों पर उड़ रही धूल के कारण मेले तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

बिजनौर में गंगा स्नान मेले का गंगा में दूध प्रवाहित कर कर उद्घाटन करते अतिथि गण संवाद

बिजनौर में गंगा स्नान मेले का गंगा में दूध प्रवाहित कर कर उद्घाटन करते अतिथि गण संवाद

बिजनौर में गंगा स्नान मेले का गंगा में दूध प्रवाहित कर कर उद्घाटन करते अतिथि गण संवाद

बिजनौर में गंगा स्नान मेले का गंगा में दूध प्रवाहित कर कर उद्घाटन करते अतिथि गण संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed