फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The flow of the Ganges is changing due to erosion on the embankment.

Bijnor News: तटबंध पर कटान की जगह बदल रही गंगा की धारा

Tue, 23 Sep 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The flow of the Ganges is changing due to erosion on the embankment.
बिजनौर में गंगा बैराज का तटबंध का कटान करती गंगा। संवाद
बिजनौर। पहाड़ पर बारिश थम चुकी है और गंगा में पानी का बहाव भी कम हुआ है मगर बिजनौर बैराज के तटबंध पर कटान बदस्तूर जारी है। गंगा की धारा जगह बदल-बदल कर कटान कर रही है। फिलहाल रावली की ओर से किए गए कटान को रोकने के लिए मशक्कत की जा रही है। बिजनौर बैराज के तटबंध किलोमीटर 7.400 पर कटान हो रहा है। इस जगह पर रविवार को ही गंगा की धारा ने टक्कर मारी थी जोकि घुमाव लेते हुए तटबंध को नुकसान पहुंचा रही है। इस जगह पर कटान रोकने के लिए रविवार की सुबह से ही काम चालू कर दिया गया था। सोमवार को भी इसी जगह पर कटान होता रहा।
विज्ञापन

कटान को रोकने के लिए तमाम जद्दोजहद की जा रही है। बता दें कि बिजनौर बैराज का तटबंध आठ किलोमीटर लंबा है, आठ अगस्त को इस तटबंध के किलोमीटर 6.200 पर पहली पर कटान हुआ। तभी से लगातार कटान चल रहा है।
विज्ञापन

गंगा की धारा एक किलोमीटर से अधिक कटान कर चुकी है। अब तीसरी जगह पर कटान चल रहा है। फिलहाल गंगा में 45437 क्यूसेक पानी बह रहा है।
जलस्तर कम होने से बढ़ा कटान : गंगा में जितना जलस्तर कम हो रहा है, तटबंध की ओर कटान तेज हो रहा है। तमाम प्रयास के बाद भी ऊंचे तटबंध की मिट्टी को गिरने से नहीं रोका जा सका। यदि इसी तरह कटान होता रहा तो इस बार लंबी दूरी में तटबंध को खतरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed