फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The five-year record broken, Saturday coldest day

पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, शनिवार सबसे ठंडा दिन

Sun, 15 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
The five-year record broken, Saturday coldest day
बिजनौर में पौधों की पत्तियों पर जमीं ओस की बूंद। - फोटो : विपिन
बिजनौर में पाले के कारण बढ़ी ठंड ने शनिवार को पिछले करीब पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिले का तापमान गिरकर शून्य डिग्री सेल्सियस हो गया। पाले से बढ़ी ठंड के कारण लोग कांप उठे। रही-सही कसर दोपहर के बाद आसमान में छाए बादलों ने पूरी कर दी। बादलों के कारण शाम को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और बृहस्पतिवार को 1.2 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार शाम ठंड का ज्यादा प्रकोप नहीं था। हालांकि रात बीतने के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया। सुबह को खेतों व मैदानों में घास पत्तियों पर पाले की परत दूर तक जम गई। गन्ने के खेतों में पत्ती पर सफेद पाले की चादर सी बिछी रही। सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा। ठंड का असर इतना ज्यादा था कि शनिवार सुबह को मैदान व सड़कों पर जॉगिंग करने वालों की तादाद भी आधी ही रह गई। सूरज निकलने तक खेतों में पाले की परत जमी रही। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक हो गया। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहने के कारण लोग घरों में कैद हो गए। दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों ने ठंड का असर फिर से बढ़ा दिया। मौसम विज्ञान वैधशाला के प्रेक्षक डॉ. आरके शर्मा के मुताबिक पिछले करीब पांच सालों में पहली बार जिले का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सबसे ठंडा दिन रहा। आने वाले दिनों में भी पाला पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed