{"_id":"61f43426979d93264a00edca","slug":"the-farmers-who-made-the-movement-successful-were-honored-nazibabad-news-mrt5749750106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन को सफल बनाने वाले किसानों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन को सफल बनाने वाले किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। ताहारपुर में धन धन बाबा दीप सिंह शहीद के जन्मोत्सव पर भाकियू पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर देश के विकास और किसान हितों के लिए अरदास की। मेले में किसान आंदोलन को सफल बनाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
धन धन बाबा दीप सिंह शहीद गुरुद्वारा साहिब ताहारपुर में बाबा दीप सिंह शहीद का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मेले में पंजाब से आए सरदार मिल्खा सिंह मौजी के नेतृत्व में टाढ़ी जत्थे ने सबद कीर्तन कर सबका मन मोहा। सिख संगत ने धन धन बाबा दीप सिंह शहीद के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। मेले में ताहरपुर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार जसपाल सिंह, उप प्रधान सरदार मलकीत सिंह और केपी सिंह को आंदोलन के शुरू के दिन से आखिरी के दिन तक लंगर चलाने के लिए सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
मेला कमेटी की ओर से संगत के रूप में पहुंचे भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. कुलदीप सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, होशियार सिंह, कपिल खाटियान, दिनेश सिंह, नरदेव सिंह, अवनीश कुमार, विकास चौधरी, सुधांशु चौधरी, वाशु चौधरी, रविंद्र सिंह, अनुज चौधरी, तपेंद्र सिंह, रामअवतार, राजेंद्र मलिक आदि को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।