फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The farmer who was injured by the bullet died

Bijnor News: गोली लगने से घायल किसान ने दम तोड़ा

Sun, 25 May 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 25 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The farmer who was injured by the bullet died
कोतवाली देहात। खेत की मेढ़ गिरे पेड़ों पर अधिकार को लेकर भाइयों के विवाद में गोली लगने से घायल हुए भाई ने शनिवार को मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसमें नामजद किए गए आरोपियों की पुलिस तलाश में लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव बांकपुर निवासी राजकुमार सिंह तथा सतेंद्र उर्फ संजय सिंह पुत्र तारा सिंह के बीच खेत में गिरे दो पेड़ों पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि संजय सिंह ने बड़े भाई राजकुमार पर फायरिंग कर दी। एक गोली पेट और दूसरी हाथ में लगी। गोली मारने के बाद फावड़े से सिर में वार किए गए। अब मेरठ में उपचार के दौरान गंभीर हालत में शनिवार की सुबह राजकुमार को वेंटिलेटर पर रखा गया। लगभग 11:00 बजे राजकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने सतेंद्र, उसके बेटे हिमांशू, पत्नी विनोद और चचेरे बहनोई नवनीत के खिलाफ केस दर्ज कर किया था। अब घायल की मौत के बाद केस को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। सीओ नगीना अंजनी कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed