फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The family is considering the Srinagar accident as suspicious

श्रीनगर की दुर्घटना को संदिग्ध मान रहे परिजन

Mon, 24 May 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
The family is considering the Srinagar accident as suspicious
श्रीनगर की दुर्घटना को संदिग्ध मान रहे परिजन
विज्ञापन

किरतपुर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से कार द्वारा अपने घर लौट रहे छह युवकों के दुर्घटना के बाद लापता होने को परिजन संदिग्ध मान रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश के तहत सुनियोजित हत्या है, जिसकी जांच होना आवश्यक है। परिजनों ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से बिजनौर जिले के कार चालक सहित नौ युवक कार से बिजनौर आ रहे थे। परिजनों के अनुसार कार आसिफ चला रहा था। आसिफ का साथी बिलाल भी ड्राइवर है। एक अन्य युवक राशिद की मौत हो चुकी है। आरोप है कि साजिश के तहत किरतपुर के छह युवकों अजीम पुत्र अनीस, तारिक पुत्र तौकीर, हिफजान पुत्र अमानत, आजम पुत्र नाज आलम, फहीम पुत्र इरशाद, मौलवी बशीर अहमद कश्मीरी की हत्या कर उनसे लाखों रुपये की लूट की है। दुर्घटना के बाद आसिफ और बिलाल का सकुशल बचना कई सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

अमानत के छोटे भाई मोहम्मद फुरकान का कहना है कि बिलाल और आसिफ से जब इस घटना के बारे में पूछा जाता है तो वे दोनों बयान बदल कर बात करते हैं। लापता युवकों के परिजन इसे दुर्घटना मानने को तैयार नहीं हैं। इस घटना को दुर्घटना नहीं, बल्कि लूट के इरादे से की गई छह युवकों की हत्या मान रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर कार चालक और उसके साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए इस घटना की जांच उच्च स्तरीय जांच एजेंसी से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed