फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The factory will provide blankets needed by the district administration

Bijnor News: नजीबाबाद - जिला प्रशासन की जरूरत के कंबल उपलब्ध कराएगा कारखाना

Thu, 30 Mar 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The factory will provide blankets needed by the district administration
नजीबाबाद - विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहे कंबल कारखाने को अगले सत्र में राहत मिलेगी
विज्ञापन

फोटो-29एनजेडबी03आर

नजीबाबाद। कंबल कारखाने में निर्मित कंबल जिला प्रशासन शीत ऋतु में जरूरतमंदों और दैवीय आपदा के पात्रों को उपलब्ध कराएगा। विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहे कंबल कारखाने को अगले सत्र में राहत मिलेगी।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में बंद कंबल कारखाना इकाइयों को शुरू कराया आया था। करीब दो दशक से बंद नजीबाबाद के कंबल कारखाने का जीर्णोद्धार हुआ था। मात्र चार-पांच माह कंबल निर्माण के बाद कारखाना कोरोना काल प्रभावित रहा। समय पर धागा उपलब्ध न होने की चुनौतियों से जूझते कंबल कारखाने के पास वर्तमान में करीब 3400 निर्मित कंबल उपलब्ध हैं। बीते सीजन में कंबल कारखाने से काफी कम कंबलों की बिक्री हुई। कंबल बिक्री प्रभावित होने का मुख्य कारण शुद्ध कंबल और लंबे समय तक चलने वाले कंबलों के मुकाबले बाजार में मुलायम और आकर्षक कंबलों के प्रति रुझान अधिक होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

कारखाना प्रबंधक एवं व्यवस्थापक राम कंवार ने खादी ग्रामोद्योग द्वारा अगले सत्र में जिला मुख्यालय से वितरित किए जाने वाले दैवीय आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों के कंबलों की आपूर्ति कंबल कारखाने से ही पूरी किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से कंबल कारखाने की आर्थिक स्थिति और कंबल बिक्री की समस्या में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 रुपये में उपलब्ध है कंबल

कंबल कारखाने में चेक के कंबल का मूल्य 647.14 रुपये प्रति कंबल है। कारखाने की ओर से बिक्री के लिए छूट के साथ 500 रुपये प्रति कंबल मूल्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed