{"_id":"6a5e78004a2d45dbd60d19b2","slug":"the-eyes-of-two-innocent-children-remained-fixed-on-the-door-their-father-had-not-returned-home-for-a-month-bijnor-news-c-27-1-bij1029-185538-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो मासूमों की निगाहें दरवाजे पर टिकीं, एक माह से घर नहीं लौटा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो मासूमों की निगाहें दरवाजे पर टिकीं, एक माह से घर नहीं लौटा पिता
विज्ञापन
स्योहारा। लापता अवनीश का फोटो
रामनगर काम पर जाने की बात कहकर निकला सत्तोनंगली का युवक लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। गांव सत्तोनंगली निवासी अवनीश कुमार उर्फ अमित (28) पुत्र मगन सिंह 23 जून को उत्तराखंड के रामनगर में लीची के बाग में काम करने के लिए घर से निकला था लेकिन इसके बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। वह न तो रामनगर पहुंचा और न ही घर लौटा है। लापता के दो मासूम बच्चों को अपने पिता के घर लौटने का इंतजार है। पत्नी की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं और बुजुर्ग परिजनों की बेचैनी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है।
परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के बाद से अवनीश कुमार का किसी से कोई संपर्क नहीं हो सका। परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अवनीश कुमार की करीब पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जो रोज अपने पिता के लौटने का इंतजार करते हैं। बच्चों के मासूम सवालों का जवाब देते-देते परिवार की आंखें नम हो जातीं हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बुजुर्ग माता-पिता भी बेटे की सलामती की दुआ करते हुए हर पल उसकी राह देख रहे हैं।
थाने पर गुमशुदगी दर्ज है। सर्विलांस टीम कार्य में लगी हुई है। परिजनों सहित कई मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है। शीघ्र ही युवक को तलाश लिया जाएगा। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर