फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Laborer borrowed ₹13,000 from a moneylender and repaid ₹38,000, yet an outstanding balance of ₹1 lakh

बिजनौर: 13 हजार कर्ज लिया, 38 हजार चुकाया, फिर भी एक लाख बकाया; साहूकार से कब्जा ली मजदूर की आधा बीघा जमीन

Fri, 02 Oct 2026 06:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 02 Oct 2026 06:04 PM IST
सार

जिले के पूरनपुर स्याना गांव निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसने इलाज के लिए जोगेंद्र सिंह से 13 हजार रुपये उधार लिए थे। अब जोगेंद्र ने उसकी जमीन कब्जा कर फसल बो दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Bijnor: Laborer borrowed ₹13,000 from a moneylender and repaid ₹38,000, yet an outstanding balance of ₹1 lakh
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

साहूकारों की मनमानी कर्जदारों की कमर तोड़ रही है। अब एक और साहूकार ने एक मजदूर की आधा बीघा जमीन कब्जा ली। मजदूर ने 13 हजार का कर्ज लिया था, 38 हजार रुपये अदा करने के बाद भी साहूकार ने खाता बंद नहीं किया और बकाया बढ़ाकर एक लाख कर दिया। नूरपुर थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 

गांव पूरनपुर स्याना निवासी मजदूर राजवीर सिंह ने बताया कि साल 2013-15 के दौरान उसके बच्चे की तबीयत खराब थी। इलाज के लिए उसने गांव के ही जोगेंद्र सिंह से 13 हजार रुपये उधार लिए। साल 2020 तक 10,800 रुपये वापस कर दिए थे। इसके बावजूद जोगेंद्र सिंह ने ब्याज जोड़कर उससे 61,500 रुपये की मांग शुरू कर दी। 
दबाव और डराने-धमकाने के बाद उससे 28 हजार रुपये और वसूल लिए गए। इसके बाद भी आरोपी हर माह पांच प्रतिशत ब्याज के हिसाब से जोड़कर करीब एक लाख रुपये बकाया बताते हुए मांग कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवीर ने बताया कि वह राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करता है। उसके पास सिर्फ आधा बीघा ही जमीन है। पांच दिन पहले साहूकार जोगेंद्र ने उसकी आधा बीघा जमीन पर कब्जा करते हुए फसल बो दी। साथ ही आरोपी ने कहा कि एक लाख अदा कर दे, जमीन छोड़ दी जाएगी। राजवीर ने बताया कि वह बेहद गरीब और भूमिहीन मजदूर है। उसके पास अपना मकान तक नहीं है और आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सीओ देशदीपक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

जिलेभर में फैला है सूदखोरों का जाल
सरकार ने साहूकारा एक्ट ही खत्म कर दिया गया है। मगर साहूकारों का सूदखोरी का धंधा बदस्तूर चल रहा है। मनमानी ब्याज दर में कर्जदार पिस रहा है। पिछले दिनों भी एक साहूकार के खिलाफ थाना नजीबाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साहूकार ही नहीं, बल्कि फाइनेंस कंपनियों के एजेंट भी उत्पीड़न से बाज नहीं आते हैं।

ये भी देखें...
सहारनपुर: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 20 बाइक और फर्जी आरसी व नंबर प्लेट बरामद



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed