{"_id":"640395336f44f277e00798e4","slug":"the-existence-of-judicial-system-is-not-possible-without-advocates-faiz-alam-khan-bijnor-news-c-14-1-142653-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अधिवक्ताओं के न्यायिक व्यवस्था का अस्तित्व संभव नहीं : फैज आलम खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अधिवक्ताओं के न्यायिक व्यवस्था का अस्तित्व संभव नहीं : फैज आलम खान
Sun, 05 Mar 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एसके बबली व महासचिव संजय कुमार सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपने संबोधन में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश फैज आलम खान ने कहा कि अधिवक्तागण न्यायिक व्यवस्था का आवश्यक अंग हैं। उनके बिना न्यायिक व्यवस्था का अस्तित्व संभव नहीं है। न्यायिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बार और बेंच को मिल-जुलकर काम करना होगा।
जिला जजी सभागार में हाईकोर्ट के न्यायाधीश फैज आलम खान ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को दुरस्त रखना हम सब की जिम्मेदारी है। न्यायिक व्यवस्था में वरिष्ठ के साथ-साथ कनिष्ठ अधिवक्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं को कानूनी सलाह के साथ-साथ कनिष्ठ अधिवक्ताओं की आर्थिक मदद भी करनी चाहिए। हमें नई पीढ़ी खाद-पानी देना होगा। तभी अच्छे अधिवक्ता सामने आएंगे। उन्होंने नई पीढ़ी के कनिष्ठ अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक सक्षम बनने के लिए कानूनी किताबों की पढ़ाई की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला जज एमपी सिंह ने कहा कि वादकारियों को न्याय दिलाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि वादकारी को शीघ्र न्याय मिले। बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि बार एवं बेंच रथ के दो पहिए हैं। रथ के पहियों की तरह हमें दूरी बनाए रखनी होगी। इससे सुचारू न्याय व्यवस्था चलती रहे।
विज्ञापन
अपर जिला जज डॉ. विजय कुमार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह गहलौत ने बार एवं बेंच के सहयोग पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार ने किया। जिला बार के मुख्य चुनाव अधिकारी जावेद आफताब सिद्दकी, उप मुख्य चुनाव अधिकारी राधेश्याम चिकारा, राकेश कुमार सिंह, हुजूर मेहंदी जैदी, सिविल बार अध्यक्ष केके शर्मा, महासचिव विशाल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अजीत पंवार, पूर्व महासचिव रामेंद्र कुमार आदि ने माल्यार्पण कर हाईकोर्ट के न्यायाधीश फैज आलम खान का स्वागत किया।
इस मौके पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर पाल शर्मा, सचिव विनोद चौधरी, मुजफ्फरनगर बार के पूर्व अध्यक्ष एनएस काजमी, पूर्व सचिव प्रदीप चौधरी, मुरादाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, एडीजे रामअवतार यादव, एडीजे हनी गोयल, एडीजे अवधेश कुमार, उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष दीपा जैन सहित न्यायिक अधिकारी एवं भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
इन्हें दिलाई गई शपथ
जिला बार के मुख्य चुनाव अधिकारी जावेद आफताब सिद्दकी ने अध्यक्ष एसके बबली, महासचिव संजय कुमार को सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी राधेश्याम चिकारा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलसिताब गुल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निपेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, ऑडिटर हरि सिंह भारतीय, संयुक्त सचिव प्रशासनिक विपुल कुमार, संयुक्त सचिव पुस्तकालय परवेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव सांस्कृतिक शाहबाज परवीन, मीडिया प्रभारी मोहम्मद शारिक, यह मीडिया प्रभारी वरुण अग्रवाल भोलू, वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य आलोक गोविल, अमित भटनागर, मोहम्मद आदिल अहमद, सतीश कुमार, संदीप कुमार, पितांबर सिंह, संजय शर्मा, कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य अमर हरि गुप्ता, हेमंत राजपूत, तलहा मकरानी, मोहम्मद शारिक, सूरज रईस खान, विश्वनाथ शर्मा, तसव्वर को शपथ दिलाई। सभी सदस्यों ने हिंदी में शपथ ली।