फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The exhibition will be gorgeous, the land of the ground, Bhoomi Pujan

Bijnor News: भव्य होगा प्रदर्शनी मैदान का अटल द्वार, हुआ भूमि पूजन

Tue, 08 Oct 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 08 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
The exhibition will be gorgeous, the land of the ground, Bhoomi Pujan
बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान का ऐसा बनेगा अटल द्वार। स्रोत नगरपालिका।
बिजनौर। बिजनौर में विकास रफ्तार पकड़ रहा है। शहर का सुंदरीकरण हो रहा है। ऐसे में अब जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के मुख्य द्वार का भी सुंदरीकरण किया जा रहा है। प्रदर्शनी मैदान के अटल द्वार को भव्य तरीके से तैयार किया जाएगा। सोमवार को द्वार का भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन


जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के मुख्य द्वार का भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्माण किया जाना है। अब मुख्य द्वार को अटल द्वार के नाम से जानेंगे। सोमवार को द्वार का भूमि पूजन नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश डॉ. बीरबल सिंह ने किया। भूमि पूजन पंडित विनोद गोस्वामी ने कराया। द्वार का निर्माण 33 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। अटल द्वार बनने के बाद अपनी छटा बिखेरेगा।
विज्ञापन

अटल द्वार का लोकार्पण 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया जाएगा। इस मौके पर अधिशसी अधिकारी विकास कुमार, घनश्यामदास गुप्ता, नीरज शर्मा, दीपक गर्ग, संजय विश्नोई, मोहम्मद कासिम, अवर अभियंता सिविल यशवंत कुमार, सोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रदर्शनी मैदान का करीब चार करोड़ से होगा सुंदरीकरण-
जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में करीब चार करोड़ से काम कराए जाने हैं। प्रदर्शनी मैदान को मल्टी फंक्शनल के रूप में विकसित होगा। इसमें एम्फीथिएटर, अंडर ग्राउंड पार्किंग, बाउंड्री वॉल बेहतर कराई जाएगी। सुंदरीकरण के बाद प्रदर्शनी मैदान में शादी समारोह जैसे बड़े आयोजन भी कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed