फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The election will be conducted by dividing the district into 250 sectors.

जिले को 250 सेक्टर में बांटकर कराया जाएगा विधानसभा चुनाव

Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The election will be conducted by dividing the district into 250 sectors.
जिले को 250 सेक्टर में बांटकर कराया जाएगा चुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही अभी विधानसभा चुनावों की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन, चुनाव को लेकर खाका लगभग तैयार कर लिया गया है। जिले को 250 सेक्टर में बांटा जाएगा, जबकि पिछले चुनाव में 227 सेक्टर बने थे। अबकी बार 116 बूथ और 23 सेक्टर बढ़ गए हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें जरूरी दिशा निर्देश जारी हुए।
रविवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर बैठक की, जिसमें एएसपी, एसडीएम और सभी सीओ शामिल रहे। बताया कि चुनाव में 116 बूथों की वृद्धि की गई है। अब तक कुल 1671 बूथ तथा 3111 मतदान केंद्र चिह्नित हो चुके हैं। पिछले चुनाव में 227 सेक्टर बने हुए थे, जो अब 250 या उससे अधिक बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। कहा गया कि शराब के ठेकों पर संयुक्त रूप से चेकिंग की जाए। शराब की दुकान के लाइसेंस धारक दुकान के अतिरिक्त कहीं दूसरी जगह पर भंडारण तो नहीं कर रहे हैं, यह भी जांच होनी चाहिए। शस्त्रों की दुकानों पर संयुक्त रूप से चेकिंग, स्टॉक आदि की जांच करने के लिए कहा गया। बैठक में एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ नगीना सुमित शुक्ला समेत समस्त सीओ तथा समस्त एसडीएम शामिल हुए।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में झगड़ा करने वाले रहेंगे रडार पर
बैठक में बताया गया कि गांव चुनाव को लेकर झगड़ा फसाद करने वाले लोगों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई होगी। वहीं गुंडा एक्ट तथा जिलाबदर की निरंतर निगरानी करने के लिए भी कहा गया है। संवेदनशील मतदान केंद्र, चुनाव रजिस्टर का अवलोकन कर पिछले चुनावों में झगड़ा-फसाद करने वालों को चिह्नित किया जाएगा। इसके अलावा अवैध शराब को लेकर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed