{"_id":"6ad283dca1546e5dbc074e76","slug":"amroha-jeweler-and-artisan-arrested-for-buying-fraudulent-jewellery-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-193165-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ठगी के आभूषण खरीदने में अमरोहा का सराफ और कारीगर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ठगी के आभूषण खरीदने में अमरोहा का सराफ और कारीगर गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर। ठगी करने वालों से आभूषण खरीदने में अमरोहा के सराफ और ज्वैलरी कारीगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सराफ आधी कीमत पर आभूषण खरीदता था। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि शेरकोट निवासी कमलेश सरकारी अस्पताल से दवा लेकर बाहर निकल रही थी, तभी बाइक से आए दो ठगों ने महिला को तंंत्र मंत्र के जरिए ठीक कराने का झांसा दिया। आरोपियों ने एक पेपर पर लौंग और इलायची रख दी, इसके बाद महिला से कुंडल रखवाकर पुड़िया बांध दी। इसी बीच आरोपियों ने कुंडल निकाल लिए और पुड़िया महिला को थमा दी। काला धागा बंधी पुड़िया को घर जाकर खोला तो कुंडल गायब थे।
शेरकोट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही पुलिस अमरोहा तक पहुंची। पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपियों से आभूषण खरीदने वाले सराफ हिरदेश कुमार निवासी मोहम्मद कटरा गुलाम और पुलकित निवासीगण अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलकित ज्वैलरी बनाने का कारीगर है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया सराफ बाजार की कीमत से आधे दाम पर कुंडल आदि खरीदता रहा। पिछले डेढ़ साल में आरोपी 15 से 15 लाख के आभूषण खरीद चुका था। आरोपियों के पास पीली धातु का कुंडल बरामद हुआ है। उधर पुलिस ठगी करने वाले अमरोहा निवासी असलम, जैक्शन और कालिया की तलाश में लगी है। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह, थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह भी मौजूद रहे।