{"_id":"6ad2843b979c8018be0d1557","slug":"traffic-plan-implemented-for-e-rickshaws-in-bijnor-city-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-193189-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर शहर में ई-रिक्शा के लिए लागू हुआ ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर शहर में ई-रिक्शा के लिए लागू हुआ ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर शहर में ई-रिक्शा के संचालन को लेकर ट्रैफिक प्लान शुक्रवार से लागू कर दिया गया। ट्रायल के बाद लागू की गई व्यवस्था में शहर को दो जोन में बांटकर ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। तय सड़क पर दौड़ने वाली ई-रिक्शा की पहचान हरे और लाल रंग पट्टी से की जा रही है।
शुक्रवार को यातायात प्रभारी रवि नैन की देखरेख में ट्रैफिक प्लान को लागू कर दिया। गलत रूट पर चलने वाली 34 ई-रिक्शा के चालान भी किए गए जबकि पांच ई-रिक्शा को जब्त करते हुए थाने में खड़ा करा दिया गया। बता दें कि बिजनौर शहर में करीब चार हजार ई-रिक्शा हैं। ई-रिक्शा की भरमार के चलते सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। ऐसे में ट्रैफिक प्लान बनाया गया, जिसका पिछले पंद्रह दिनों से ट्रायल चल रहा था। अब शुक्रवार को लागू कर दिया गया।
रूट नंबर एक पर चलेंगी हरे रंग के निशान वाली ई रिक्शा
रूट नंबर एक को हरा रंग दिया गया है। इस पर बी 01 से बी-2000 तक यूनिक नंबर वाली 2000 ई-रिक्शा चलेंगी। यह रूट शक्ति चौराहे से शुरू होकर रेलवे स्टेशन चौराहा, सेंट मेरी स्कूल चौराहा, मंडावर चौराहा, मित्तल पेट्रोल पंप तिराहा, ईदगाह तिराहा, ईदगाह चौराहा, बाईपास होते हुए जाटान चौकी, पुरानी तहसील, डाकखाना चौराहा और नगर पालिका तिराहा से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
वहीं, रूट नंबर दो को लाल रंग दिया गया है। इस पर बी-2001 से बी-4000 तक यूनिक नंबर वाली 2000 ई-रिक्शा संचालित होंगी। इस रूट में शक्ति चौराहे से रेलवे स्टेशन चौराहा, सेंट मेरी स्कूल चौराहा, कंट्रोल रूम तिराहा, नगीना चौराहा, कालिका माता मंदिर चौराहा, कृष्णा कॉलेज तिराहा, चांदपुर तिराहा, चांदपुर की चुंगी, जाटान चौकी, पुरानी तहसील, डाकखाना चौराहा और नगर पालिका तिराहा शामिल हैं। इस रूट की दूरी 11 किलोमीटर निर्धारित की गई है।
शक्ति चौराहे से डाकखाना चौराहे तक वन-वे
ट्रैफिक प्लान के तहत शक्ति चौराहे से डाकखाना चौराहे की ओर ई-रिक्शा जा सकेंगी, लेकिन इसी मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं होगी। वापस दूसरे रास्ते से आएंगी। इस मार्ग को वन-वे रखा गया है। मरीजों और स्कूली बच्चों को ले जाने वाली ई रिक्शा के लिए छूट रहेगी।