फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The effigy of the producer of the film Panipat blew

फिल्म पानीपत के निर्माता का पुतला फूंका

Fri, 13 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
The effigy of the producer of the film Panipat blew
फिल्म पानीपत के निर्माता का पुतला फूंका
विज्ञापन

नजीबाबाद। जाट अधिवक्ता संघ ने फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल के संबंध में भ्रामक तथ्य प्रस्तुत करने पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

बार संघ के अध्यक्ष एवं जाट अधिवक्ता संघ के ज्ञानेंद्र जंघाला, अशोक तोमर, टीकम सिंह, रोहताश अहलावत, लोकेंद्र सिंह, सुभाष सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल के प्रति भ्रामक तथ्यों से उनकी ख्याति धूमिल की गई है, जिससे जाट समाज आहत है। जाट अधिवक्ताओं ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में फिल्म के गलत तथ्यों को हटाने और निर्माता-निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में धीरेंद्र सिंह, संजय त्यागी, नौबहार सिंह, सुमित कुमार, देवेंद्र कुमार, कामेंद्र सिंह, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed