{"_id":"5b6747114f1c1b8f568b8556","slug":"the-echo-of-every-aryan-bomb-blast-shivam-hua-ambience-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर आेर बम-बम भोले की गूंज, शिवमय हुुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर आेर बम-बम भोले की गूंज, शिवमय हुुआ माहौल
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात से कांवड़ लेकर गुजरते शिवभक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के बावजूद श्रावण मास के कांवड़ियों का देव भूमि हरिद्वार से कांवड़ में जल भर कर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए घरों की ओर कूंच करने का सिलसिला बराबर जारी है।
रविवार सुबह से ही हो रही जोरदार बारिश के बावजूद कांवड़ियों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। नगीना नगर से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए कई सामाजिक संगठनों ने शिविर लगाकर उनकी सेवा करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। नगीना-धामपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा व मां काली मंदिर पर प्रशासन की ओर से मेडिकल सेवा उपलब्ध कराई गई है। कांवड़ियों के जत्थों में इस बार युवाओं की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। नगीना-धामपुर मार्ग से बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर आदि जनपदों के जत्थे निकल रहे हैं। बरेली के मोहल्ला काली बाड़ी, श्यामगंज, देवचरा, लाल किला के युवा कांवड़ियों राजेंद्र कुमार मौर्य, धर्मपाल सिंह, विजय सिंह, अतुल शर्मा, देव कुमार आदि ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से जत्थों के रूप में कांवड़ ला रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन बराबर निगरानी बरते हुए हैं।
कोतवाली देहात म ेंबारिश के बावजूद हरिद्वार से कांवड़ लेकर जा रहे कावड़ियों के बम-बम भोले व हर-हर महादेव की गूंज से कोतवाली देहात शिवमय हो गया कांवड़ियों की सेवा के लिए कई जगह भंडारों का आयोजन किया गया। अमरोहा, गजरौला, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर आदि स्थानों की ओर जा रहे हैं कांवड़ियों का उत्साह बारिश में और भी बढ़ गया। कांवड़ियाें का जत्था नजीबाबाद-कोतवाली होते हुए नहटौर मार्ग से आगे की ओर अपने गंतव्य की ओर निकल रहे हैं। संभल निवासी नीतिश कुमार, सौरभ, नितिन कुमार, बृजेश कुमार, रोहित कुमार ने बताया कि वह भोले शंकर को खुश करने के लिए कांवड़ ला रहे हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए विकास खंड प्रांगण व नजीबाबाद रोड ओर नहटौर रोड पर महमूदपुर भावता, शहबाजपुर आदि स्थानों पर निशुल्क भंडारों का आयोजन किया गया। थाना कोतवाली देहात में थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कांवड़ियों को फल बांटे। कांवड़ियों की सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस पिकेट भी लगाया गया।
विज्ञापन
हल्दौर के गांव पैजनियां कांवड़ियों के बम-बम के उद्घोष से शिव मय हो गया।
नहटौर-चांदपुर मार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों की विभिन्न लुभावनी कांवड़ों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। जनपद हापुड़ क्षेत्र के आदमपुर के बाल शिवभक्तों के कंधों पर रखी सुशोभित कांवड़ आकर्षक का केंद्र रही। बाल शिव भक्तों ने कांवड़ यात्रा के दौरान डमरूबजाकर शिव नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कीचड़ भरे रास्तों से भोले परेशान
बिजनौर/धामपुर। भोले के भक्तों को बारिश के मौसम में कीचड़ भरी राह से गुजरना पड़ रहा है। जगह जगह सड़कों में पानी भरा हुआ है। कोतवाली देहात और पैजनियां से गुजर रहे कांवड़ियों को रास्ते में कई जगह कीचड़ व पानी भरे रास्तों से निकलना पड़ रहा है। बारिश पड़ने पर ये कांवड़िये रास्ते में रुक-रुक कर निकल रहे हैं। बारिश रुकने पर ही भोले के भक्त अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। उधर, नजीबाबाद में भी लगातार हो रही वर्षा से मार्ग कीचड़युक्त हो गए है। कांवड़ियों को कीचड़युक्त मार्ग पर संभलकर चलना पड़ रहा है।
शिवभक्तों की सेवा के लिए उठे हाथ
नजीबाबाद। बारिश में वर्षा के बीच पुलिस प्रशासन की ओर से मालगोदाम तिराहे पर सैकड़ों शिवभक्त कांवड़ियों को फलाहार पैकेट दिए गए। मीडिया की ओर से भी कावंड़ियों की सेवार्थ सूक्ष्म जलपान शिविर लगाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी डीएस धामा, निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी, एसआई संजय यादव, गजेंद्र सिंह राणा नेतृत्व में मालगोदाम तिराहे पर पुलिस के सहयोग से कावंड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ चौधरी मलखान सिंह, महबूब मलिक, हाजी तसलीम कुरैशी, वसीम अहमद, नौशाद ने सैकड़ों कांवड़ियों को फल पैकेट उपलब्ध कराए। पुलिस की ओर से मालगोदाम तिराहे पर 24 घंटे कांवड़ियों को सुरक्षित आवागमन की राह बताने के लिए सेवा शिविर चल रहा है। वहीं युवा पत्रकार मंच की ओर से अदब सिटी के सामने शिवभक्तों की सेवार्थ लगाए गए सूक्ष्म जलपान शिविर का उद्घाटन मुस्लिम फंड के एमडी आईएच जकी, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, अध्यक्ष अंकित शर्मा और जितेंद्र जैन ने संयुक्त रूप से किया। शाही अराफात, टीएस मलिक, सुनील समीर, राजपाल चौहान, संदीप शर्मा, भारतेेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, यूनुस चौधरी, अभिनव अग्रवाल, चेतना गुप्ता, जकी मलिक, शमशाद मुल्तानी, सपना वर्मा, नौशाद, सय्यद जईम हैदर, आदित्य ने जलपान कराया।