फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dumping ground in the populated area has become a cause of trouble for the people.

Bijnor News: आबादी में डंपिंग ग्राउंड बना लोगों की मुसीबत का सबब

Fri, 08 May 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The dumping ground in the populated area has become a cause of trouble for the people.
अफजलगढ़। नगर के मोहल्ला मंझोली में बस्ती से लगा हुआ डंपिंग ग्राउंड लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। गंदगी और बदबू से परेशान लोगों को अब यहां पड़े कूड़े में आग लगने से उठने वाले धुएं और प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है। हर तरफ धुआं फैला रहने से सांस से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोग परेशान हैं। उन्होंने बस्ती से डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को मोहल्ला मंझोली के डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है। यह आबादी के एकदम नजदीक है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है वहीं कूड़े में आए दिन आग लगा दी जाती है। इससे धुआं फैला रहता है। डंपिंग ग्राउंड के पास ही प्राथमिक विद्यालय भी है। यहां पढ़ने आने वाले बच्चों का भी दुर्गंध व धुएं से बुरा हाल रहता है।
विज्ञापन


सभासद मोहम्मद रिजवान हसन का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड के कूड़े में उठते धुएं तथा दुर्गंध से बहुत दिक्कत होती है। इससे मोहल्ले में बीमारी फैलने का भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद साद का कहना है कि कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के बाहर आबादी तक फैला रहता है। इससे दुर्गंध आती रहती है। आवारा जानवर कूड़े को इधर-उधर फैलाते रहते हैं। पालिका अधिकारियों से कहने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। शीघ्र समस्या का समाधान होना चाहिए।
शमशाद कुरैशी का कहना है कि अक्सर डंपिंग ग्राउंड के अंदर पड़े कूड़े में आग लग जाती है जो दूर तक फैल जाती है। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं, इससे निकलने वाले धुएं से होने वाली बीमारी से परेशानी होती है। शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाए।
सुहेल रजा का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नगर पालिका अधिकारियों से बार-बार मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा।

पालिका ईओ एसपी सिंह का कहना है कि डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा एकत्र किया जा रहा है जो करीब 1400 मीट्रिक टन है। इससे बाॅयोरेमेडिएशन (सूक्ष्म जीवों द्वारा कूड़े को विघटित कर निस्तारित करना) कराने के लिए शासन को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही कूड़ा बाॅयोरेमेटेड कर यार्ड को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed