फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The driver buried under the sugarcane truck survived safely

Bijnor News: गन्ने के ट्रक के नीचे दबा चालक सकुशल बचा

Sun, 04 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The driver buried under the sugarcane truck survived safely
शिवालाकलां में छोटे हाथी पर गन्ने से भरा ट्रक पलटने के बाद जानकारी लेते एएसपी देहात रामअर्ज व जमा - फोटो : BIJNOR
गन्ने के ट्रक के नीचे दबा चालक सकुशल बचा
विज्ञापन

नूरपुर। जाको राखे साइयां मार सके न कोय, ये कहावत उस समय साकार हुई जब गन्ने से लदा ट्रक एक मैजिक (छोटा हाथी) के ऊपर पलट गया और मैजिक चालक ट्रक के नीचे दब गया। दो घंटे तक वह ट्रक के नीचे दबा रहा। पुलिस ने ट्रक को क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर उसे बाहर निकाला तो उसे सकुशल देखकर सभी हैरत में पड़ गए।
शनिवार देर रात करीब 10 बजे का है। धामपुर थाने के गांव पाडली निवासी अनुराग (23) मैजिक (छोटा हाथी) चलाता है। शनिवार को वह अमरोहा से लौट रहा था। शिवालाकलां में नींद आने पर वह अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर आराम करने लगा। इस दौरान क्रय केंद्र से गन्ना लादकर मिल जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उसके वाहन के ऊपर पलट और वह ट्रक के नीचे दब गया। मैजिक सहित युवक के ट्रक के नीचे दबे होने की सूचना पर शिवालाकलां व नूरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो क्रेन व जेसीबी मंगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसपी देहात रामअर्ज व सीओ सुनीता दहिया भी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद ट्रक के नीचे दबे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। उसे मामूली चोट के अलावा कोई नुकसान नही हुआ। युवक को सकुशल देखकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस ने सूझबूझ से बचाई युवक की जान
गन्ने के ट्रक के नीचे दबे युवक के बचने की किसी को उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई व सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली।
शनिवार की रात जब मैजिक चालक अनुराग के गन्ने के ट्रक के नीचे दबने की सूचना मिली तो नूरपुर व शिवाला कलां पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने दो क्रेन व एक जेसीबी की मदद से गन्ना हटवाना शुरू किया, लेकिन गन्ना बार बार फिसलकर वहीं गिर जाता था। काफी देर बाद नूरपुर थानाध्यक्ष नीरज शर्मा की सलाह परउ दोनों क्रेनों की मदद से पूरे टूक को गन्ने समेत उठाया गया और उसके नीचे दबे अनुराग को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि मैजिक के केबिन में होने के कारण उसे गैप मिल गया और ट्रक का पूरा बजन अनुराग के ऊपर नही आया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed