फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The District Magistrate inspected the arrangements at Kasturba Vidyalaya by having lunch with the girls.

Bijnor News: जिलाधिकारी ने बालिकाओं संग भोजन कर परखीं कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाएं

Sat, 22 Aug 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the arrangements at Kasturba Vidyalaya by having lunch with the girls.
बिजनौर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धर्मनगरी के निरीक्षण के दौरान खाना चेक करती डी
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, धर्मनगरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

बालिकाओं ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई ठीक प्रकार से होती है। वार्डन ने नाश्ते और दोपहर के भोजन की निर्धारित सूची बताई। इसमें फल, दूध, दाल, चावल, रोटी, सब्जी, रायता और सलाद शामिल हैं। शाम को चाय, बिस्किट, चने और परमल तथा रात्रि में 7:00 बजे भोजन दिया जाता है। वार्डन ने एक गिरी हुई चहारदीवारी की जानकारी दी, जिस पर डीएम ने निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने रसोईघर में तैयार भोजन का निरीक्षण किया और उसे स्वच्छ स्थान पर रखने को कहा।
विज्ञापन

भोजन की गुणवत्ता भी परखी
भोजन की गुणवत्ता और स्वाद जांचने के लिए जिलाधिकारी ने बालिकाओं के साथ भोजन किया। भोजन से पहले उन्होंने बच्चों के साथ थैंक गॉड की प्रेयर भी की। उन्होंने बालिकाओं से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछा, जिस पर सभी ने योगी आदित्यनाथ बताया। डीएम ने बालिकाओं को प्रतिदिन फल खाने, हाथ धोने और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को सुविधाओं, भोजन गुणवत्ता, स्वच्छता और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed