फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Dhela Gurjar-Sallapur link road has deteriorated due to the negligence of the administration.

Bijnor News: ढेला गुर्जर-सल्लाहपुर संपर्क मार्ग प्रशासन की अनदेखी से हुआ बदहाल

Sun, 03 May 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The Dhela Gurjar-Sallapur link road has deteriorated due to the negligence of the administration.
हीमपुर दीपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों की हालत ठीक कराने के मद्देनजर अभियान चलाए हुए हैं। वही क्षेत्र के गांव ढेला गुर्जर-सलाहपुर संपर्क मार्ग जिला प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से बदहाल हालत में है। दो दशक पूर्व 2004 में ग्रामीणों की गुहार के बाद संपर्क मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पीडब्ल्यूडी ने बनवाया था लेकिन लापरवाही के चलते यह संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे होने से दुपहिया, चौपहिया वाहनों की आवाजाही होना मुश्किल डगर बन गया है।
विज्ञापन

यह संपर्क मार्ग विकास खंड हल्दौर के अतिरिक्त बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे को जोड़ता है। ग्रामीण बताते हैं कि पीडब्ल्यूडी ने एक वर्ष पूर्व उक्त संपर्क मार्ग को पैच रिपेयर किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही बजरी उखड़ कर यह मार्ग फिर उसी हालत में है। संपर्क मार्ग के पुनः निर्माण को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों के कार्यालय में जाकर गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन


- गांव ढेला गुर्जर निवासी मोहम्मद सलीम का कहना है कि इस संपर्क मार्ग से निकट के खैरपुर पूर्व प्रतापपुर, जलालपुर हसना, ढ़ेली गुर्जर, गांगू,नंगला, मुबारकपुर कला, पीतं औंधा, गोगली, टूंगरी, रावटी, उमरी पीर सहित दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों का आना-जाना है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत जलालपुर हसना (निवासी खैरपुर) के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने खस्ताहाल सड़क निर्माण के लिए कई बार जन- प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन का ध्यान दिलाया लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया।

- खैरपुर निवासी सुनील सिंह का कहना है कि तीन किलोमीटर लंबाई का मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जनमानस को बेहद परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन मामले में अविलंब ध्यान देकर सड़क निर्माण कराए।
- इसी गांव के नरेंद्र सिंह बताते हैं कि टूटी-फूटी सड़क पर गड्ढे भरना खानापूर्ति है। इसके कुछ दिन बाद ही हालात और बदतर हो गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से पुन: सड़क निर्माण की मांग की है।


पीडब्ल्यूडी के एसडीओ प्रयोश कुमार बिजनौर ने बताया कि विभाग द्वारा गत वर्ष खस्ताहाल मार्ग की पैच रिपेयर कराई गई थी। अब फिर से सड़क की हालत खस्ता होने पर सड़क के पुनर्निर्माण हेतु इसी वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed