Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The deceased's aunt and the accused's mother were arrested in the self-immolation case.

Bijnor News: आत्मदाह प्रकरण में मृतका की चाची और आरोपी की मां गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The deceased's aunt and the accused's mother were arrested in the self-immolation case.
बिजनौर। थाने में आत्मदाह प्रकरण में पुलिस ने आरोपी की मां और मृतका की चाची को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की चाची पर आरोपियों से हमसाज होकर उत्पीड़न कराने का आरोप है। दोनों आरोपी महिलाओं का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं मृतका के शव का मंगलवार को दिल्ली में पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन


किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने 21 जून की रात शहर कोतवाली में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी युवती का दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने स्वाहेड़ी निवासी आर्मी के जवान सौरभ की मां मनोज देवी और मृतका की चाची निकिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी सौरभ और उसका भाई गौरव आर्मी के जवान हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस कश्मीर में डेरा डाले हुए हैं। वहीं मुख्य आरोपी सौरभ के पिता और भाभी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका की मां के बयान के आधार पर मृतका की चाची का शामिल विवेचना के दौरान शामिल किया गया है। जिस पर आरोपियों से हमसाज होकर उत्पीड़न कराने का आरोप है।
विज्ञापन


यह था मामला
युवती ने 2024 में सौरभ, संजू, मनोज देवी, गौरव और कलवा निवासी स्वाहेड़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। आरोपों की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने सितंबर 2024 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद पीड़िता ने आर्मी के जवान सौरभ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक और प्राथमिकी 2025 में दर्ज कराई, जिसमें आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जा चुका था। आरोपी पक्ष ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश ले लिया था। इसके बाद आरोपियों को थाने बुलवाने के लिए 21 जून को पीड़ित युवती अपनी मां के साथ शहर कोतवाली पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी युवक की मां और मृतका की चाची को को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने दोनों आरोपी महिलाओं को जेल भेज दिया है। ....अभय कुमार पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed