फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The decaying school building will be demolished

खस्ताहाल स्कूल भवन किया जाएगा ध्वस्त

Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The decaying school building will be demolished
नजीबाबाद में ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल का खस्ताहाल भवन। - फोटो : NAZIBABAD
खस्ताहाल स्कूल भवन किया जाएगा ध्वस्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसडीएम के निर्देश पर नगरपालिका परिषद ने ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल के खस्ताहाल भवन को ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया है। स्कूल के खस्ताहाल भवन की छत का एक हिस्सा गिरने से नौ मई को दो बच्चे चोटिल हुए थे। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने भवन की स्थिति का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर नगरपालिका परिषद के ईओ विजयपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक विपिन कुमार, अनिल कुमार आदि ने खस्ताहाल भवन को देखा।
नगरपालिका परिषद के ईओ ने स्कूल भवन स्वामी मोहल्ला टकसाल निवासी वंदना जैन और स्कूल की प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। नोटिस में एक सप्ताह के भीतर 100 वर्ष से अधिक समय पूर्व निर्मित खस्ताहाल स्कूल भवन को स्वयं ध्वस्त करने को कहा गया है। नगरपालिका परिषद ने नोटिस अवधि बीतने के बाद भवन ध्वस्त करने की समस्त कार्रवाई का खर्च भवन स्वामी द्वारा वहन करने की बात कही है। घटना के बाद से स्कूल भवन में प्रशासन का ताला लटका हुआ है। उधर, शिक्षा विभाग ने भी स्कूल प्रबंधक को अमान्य रूप से किड्स प्ले स्कूल संचालित करने के संबंध में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

स्कूल के भवन में चल रही हैं 13 दुकानें
नगर क्षेत्र में करीब 100 से अधिक जर्जर भवन हैं, जिनका निर्माण लगभग एक से डेढ़ शताब्दी पूर्व हुआ है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने नगरपालिका परिषद को ऐसे भवन चिह्नित कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। नगरपालिका परिषद ने पुराने भवनों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। नगरपालिका ने वालिया ग्लोबल किड्स प्ले स्कूल संचालित जिस भवन को ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया है, उसमें करीब 13 दुकानें भी हैं। नोटिस जारी होने के बाद से दुकानदारों में हड़कंप है। भू-तल स्थित दुकानदारों ने नगरपालिका प्रशासन से कारोबार प्रतिष्ठानों के ऊपरी भाग को ध्वस्त कर रोजी-रोटी से जुड़े वर्षों पुराने कारोबारी प्रतिष्ठान ध्वस्त न करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed