फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The death of the guldar trapped in the trap, the video went viral

जाल में फंसे गुलदार की मौत, वीडियो वायरल

Sun, 20 Feb 2022 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
The death of the guldar trapped in the trap, the video went viral
बिजनौर के गांव गंगोड़ा जट जाल में फंसने गुलदार की वीडियो वायरल के फुटेज। - फोटो : BIJNOR
जाल में फंसे गुलदार की मौत, वीडियो वायरल
विज्ञापन

बिजनौर। गंगोड़ा जट के जंगल में मरे गुलदार की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें जाल में फंसे हुए गुलदार को गांव वाले बांधते हुए नजर आ रहे हैं। वन विभाग इनकी पहचान में जुटा है, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंतरिक चोट लगने से मौत होना सामने आया है। उधर, इस गुलदार की मौत में किसान के खिलाफ दर्ज हुए केस को लेकर भी ग्रामीणों में रोष है, जिन्होंने एडीएम से मुलाकात कर मुकदमा वापस कराने की मांग उठाई।
शनिवार को एक वीडियो सामने आई, जिसमें गुलदार जाल में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। गांव वाले रस्सी और डंडों के सहारे गुलदार को बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवकों ने गुलदार पर प्रहार भी किए। हालांकि इस घटना के बाद गुलदार की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराया तो शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट लगने से मौत होना सामने आया, जिसके बाद वन विभाग ने खेत मालिक विपिन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। साथ ही वन विभाग वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने में जुटा है।
विज्ञापन

सूकर पकड़ने के लिए लगाया था जाल
कुछ गांव वालों ने जंगली सूूकर पकड़ने के लिए जाल लगाया था, लेकिन इसमें गुलदार फंस गया। गुलदार फंसा को ग्रामीणों ने उसे बांध दिया और पिंजरे तक पहुंचाया। गांव वालों ने लाठी-डंडों से भी गुलदार को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पोस्टमार्टम में अंदरूनी चोट से गुलदार की मौत होना पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- अनिल पटेल, डीएफओ बिजनौर
गांव वाले बोले, वन विभाग ने दर्ज कराया झूठा मुकदमा
बिजनौर। गुलदार की मौत और दर्ज कराए गए केस को लेकर गांव वालों ने एडीएम से मुलाकात की। जिन्होंने ज्ञापन देकर केस को झूठा बताते हुए वापस लेने की मांग उठाई। शनिवार को हसनपुर जट उर्फ गंगोड़ा जट के ग्रामीणों ने एडीएम को शिकायतीपत्र दिया, जिसमें कहा गया कि विपिन कुमार के खेत में गुलदार फंसा मिला। जिसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। टीम दो घंटे बाद पहुंची, वन विभाग की टीम पुलिस के सामने ही गुलदार को बेहोश कर और मुंह पर कपड़ा डालकर पिंजरे में बंद किया और अपने साथ ले गए। आरोप है कि वन विभाग ने झूठा मुकदमा कराया है। गांव वालों ने मुकदमा समाप्त करने की मांग उठाई। इस दौरान विपिन कुमार, राम बहादुर, ब्रजवीर सिंह, राजवीर सिंह, उदित कुमार, रामअवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed