फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The criminals who robbed a woman were caught in an encounter.

Bijnor News: महिला से लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में दबोचे

Thu, 06 Nov 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The criminals who robbed a woman were caught in an encounter.
हल्दौर में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दो आरोपी। संवाद - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता रामखेलावन माली।
झालू/हल्दौर। गांव बरुकी की ओर जाने वाली नहर की पटरी के पास मंगलवार शाम ऑटो चालक और उसके साथी ने एक महिला से मंगलसूत्र, नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने रात में ही क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों को मुठभेड़ में दबोच लिए। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पकड़ा गया ऑटो चालक किरतपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात के गांव हुसमापुर निवासी शोभा देहरादून में रहती हैं। मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने पुत्र एवं पुत्री के साथ चांदपुर निवासी भाई विकास के शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिजनौर में बस स्टैंड पर पहुंची। महिला बच्चों के साथ चांदपुर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

बस नहीं मिलने पर वह एक ऑटो में बैठ गई। शॉर्टकट से चांदपुर ले जाने के बहाने ऑटो चालक शोभा को बरुकी नहर खारी के पास स्थित एक नलकूप के पास सुनसान स्थान पर ले गया और वहां मंगलसूत्र, झुमके, एक अंगूठी, करीब 300-400 की नकदी व मोबाइल फोन लूटकर भाग निकले। महिला पास ही के एक गांव पहुंची और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण ने सूचना डायल 112 व थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही नाकेबंदी करते हुए चेकिंग अभियान शुरू किया। गांव नवादा तुल्ला, मुकरंदपुर नहर से आ रहे एक टेंपो को रोकने का प्रयास किया। इस पर टेंपो सवार दोनों बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में गांव छितावर निवासी हिस्ट्रीशीटर राजीव कुमार व ढाकी हुसैनपुर निवासी अश्वनी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। सीओ गौतम राय ने बताया कि आरोपियों से लूटा गया सामान, एक तमंचा व ऑटो बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed