{"_id":"66b14bc912025b26320c3284","slug":"the-criminal-who-extorted-money-from-a-bank-employee-was-arrested-in-an-encounter-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-128225-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बैंक कर्मी से वसूली करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बैंक कर्मी से वसूली करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
- दरोगा के कंधे में लगी गोली, जवाबी फायरिंग में बदमाश भी हुआ घायल
-अब तक तीन बदमाश किए जा चुके हैं गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बैंक कर्मी को कार में बंधक बनाकर जबरन वसूली करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोच लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। फायरिंग में दरोगा को गोली लगी है। उधर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश भी गोली लगने से घायल हुआ। इस मामले में अब तक तीन बदमाशों को पकड़ा जा चुका है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
रविवार की रात शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की कंभौर मार्ग नहर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों के तमंचे से निकली गोली दरोगा मृदुल कुमार के कंधे में जा लगी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार बदमाश आकाश पुत्र हरि सिंह निवासी चमरपेड़़ा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
उधर, घायल बदमाश आकाश को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से तीन खोखा, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद और बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के संग मिलकर बैंक कर्मी विजय से जबरन 45 हजार रुपये वसूल किए थे। बैंक कर्मी को जान से मारने और एक महिला से संबंध होने की वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। नांगल के रहने वाले सुमित डीलर और अनुज ने बैंक कर्मी की रेकी की थी।
विज्ञापन
बता दें कि इस केस में लक्की उर्फ स्नेहप्रताप और मोहित निवासीगण सालमाबाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।