फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The country will be run by the Constitution, not by the scepter: Manoj Kumar

देश राजदंड से नहीं, संविधान से चलेगा : मनोज कुमार

Mon, 18 Dec 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The country will be run by the Constitution, not by the scepter: Manoj Kumar
धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान में संपन्न संविधान जागरूकता महासम्मेलन को संबो धित करते मुख्
- धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में बहुजन मैत्री एवं संविधान जागरूक महासम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन


- साल 2024 में लोकसभा चुनाव में संविधान को पलटने का प्रयास करने वालों को बाहर करने का ऐलान

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। बहुजन मैत्री एवं संविधान जागरूक महासम्मेलन में मुख्य संयोजक पूर्व अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने कहा कि देश राजदंड से नहीं, बल्कि संविधान से चलेगा। उन्होंने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में संविधान को पलटने का प्रयास करने वालों को बाहर करने का ऐलान किया। कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने डाॅ.भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान को लागू करने का प्रयास नहीं किया। ऐसा होता तो देश में हिंदू, मुसलिमों के बीच में सांप्रदायिकता की खाई को खोदने का प्रयास न होता।
रविवार को केएम इंटर कॉलेज में आयोजित महासम्मेलन में मनोज कुमार ने कहा कि संविधान को लागू कर कई क्रूर व्यवस्थाओं को समाप्त किया गया। लेकिन 73 वर्षों के बाद भी बहुजन समाज को वो सम्मान, समानता नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। जनप्रतिनिधियों ने समाज के बल पर कामयाबी तो हासिल की, लेकिन वह समाज के प्रति अपने दायित्वों को भूल गए।
विज्ञापन

बहुजनों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता के सिद्धांत को समझना होगा। शिक्षित, जागरुक, संगठित होकर अपने स्वाभिमान की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने समाज के लोगों से नशे से दूर रह कर अपने दायित्वों को समझकर देश के संविधान को बचाने को संघर्ष करने का आह्वान किया। बाबा साहेब डाॅ. आंबेडकर के प्रपौत्र राजरतन आंबेडकर ने कहा कि बाबा साहेब ने समानता का अधिकार दिलाने के लिए संविधान बनाया था। लेकिन आज लोकतंत्र खतरे में है। कुछ राजनैतिक ताकतें लोकतंत्र का दुरुपयोग करने में जुटीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- संविधान से छेड़छाड़ करने वालों को सत्ता से बाहर करो : नरेश टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सभी से एक होने की अपील की। कहा कि 2024 में संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को सत्ता से बाहर कर दो। ऐसा न हुआ तो देश संविधान से नहीं राजदंड से चलेगा। डबल इंजन की सरकार में नफरत के अलावा और कुछ नहीं है। देश का किसान, नौजवान, शिक्षित सब वीरान हो गए। हम सभी को एक होकर देश को बचाने के लिए संविधान को बचाना होगा। संविधान से छेड़छा़ड करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में मंचासीन लोगों को संविधान की प्रति भेंट की गई। संचालन भंते सुमित रतन, अनवर सिद्दीकी नहटौरी ने किया।

- यह रहे मंच पर मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रुचिवीरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राशिद हुसैन, शाहनवाज, खलील, पालिकाध्यक्ष नगीना, डॉक्टर अमीरुद्दीन, राजरतन आंबेडकर, एडवोकेट भानु प्रताप सिंह, डॉक्टर शाहबाज अली, राजेंद्र गौतम पूर्व मंत्री, शमशाद सैफी, मोहम्मद जैद, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, अनवर सिद्दीकी, राकेश एडवोकेट, डाॅ. राजकुमार एडवोकेट, अंजू लता, राजबाला सैनी, डॉ. रमेश तोमर, भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष सत्यवीर सोनू, मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, ब्लाॅक अध्यक्ष धामपुर कविराज सिंह, चौधरी राजेंद्र अब्दुल मन्नान, डाॅ. जाकिर अली मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने की।

धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान में संपन्न संविधान जागरूकता महासम्मेलन को संबो धित करते मुख्

धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान में संपन्न संविधान जागरूकता महासम्मेलन को संबो धित करते मुख्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed