{"_id":"695c0afdb17fb0398c0aac74","slug":"the-construction-of-the-overhead-tank-could-not-be-completed-in-four-years-bijnor-news-c-27-1-bij1007-169241-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चार साल में पूरा नहीं हो सका ओवरहेड टैंक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चार साल में पूरा नहीं हो सका ओवरहेड टैंक का निर्माण
विज्ञापन
बिजनौर के ग्र्राम गजरौला अचपल में अधूरा टंकी का निर्माण कार्य। संवाद (मेरी आवाज सुनो पड़ताल की
फोटो अधूरी पाइप लाइन में सीधे पानी छोड़ने से सड़कों पर हो रहा जलभराव
टूटी सड़कों को ठीक नहीं करने से परेशान हो रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव। गजरौला शिव व गजरौला अचपल में ओवरहेड टैंक का निर्माण चार साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। ओवरहेड टैंक के लिए पिलर खड़े कर दिए गए हैं, गेट नहीं लगाए गए हैं। पाइप लाइन डालने के लिए तोड़ी गई सड़कों को ठीक नहीं कराया गया है।
टंकी का निर्माण पूरा नहीं होने के बावजूद सीधे पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इससे जगह-जगह लीकेज होने तथा टूटी सड़कों में पानी भर जाता है। अभी गांव में पूरी तरह पेयजल कनेक्शन भी नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने टंकी निर्माण जल्द पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। परियोजना के पास लगे बोर्ड पर सन 2022 में कार्य योजना शुरू करने व 2024 में निर्माण कार्य पूरा होना दर्शाया गया है। 2025 बीतने के बावजूद टैंक का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
पूरी पंचायत में अभी पेयजल कनेक्शन नहीं किए गए हैं, जगह-जगह कनेक्शन खुले पड़े हैं। अधूरी पाइप लाइन में सीधे पेयजल आपूर्ति होने से जगह-जगह जलभराव हो रहा है। गजरौला अचपल के सरदार अजय सिंह का कहना है कि टंकी निर्माण के लिए पिलर तैयार कर उस पर लिंटर डाला गया है। बिना टैंक बनाए ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। गांव के बच्चे निर्माणाधीन टंकी की सीढ़ियों से ऊपर पर चढ़ जाते हैं जिससे गिरने का खतरा रहता है। टंकी के पास अभी इंटरलॉकिंग व साफ सफाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
गजरौला शिव की प्रधान निर्मला देवी का कहना है की टंकी के लिए टंकी के पास सोलर पैनल लगा दिए गए हैं। साफ सफाई नहीं की गई है। गेट भी नहीं है, जिससे गंदगी पसरी रहती है। प्रशांत राजपूत का कहना है कि पाइप लाइन अधूरी पड़ी है। पाइप लाइन बिछाने के लिए दो साल पहले तोड़ी गईं सड़कों को ठीक नहीं किया गया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को होती है। बच्चे ठोकरें खाकर गिर रहे हैं।
हर्षित शर्मा के अनुसार पहले टैंक के नाम पर गांव की पक्की सड़कों को तोड़ा गया, अब टंकी कनेक्शन के नाम पर सीसी सड़कों को तोड़ा जा रहा है। इससे गांव का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शीघ्र टंकी का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।