{"_id":"5f5528ac8ebc3e54de0c34f4","slug":"the-connectivity-route-connecting-a-dozen-villages-is-in-ruin-bijnor-news-mrt5000093189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन भर गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जन भर गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग खस्ताहाल
विज्ञापन

अफजलगढ़। दर्जन भर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हालत खस्ताहाल है। मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांववालों ने डीएम से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है।
कालागढ़-अफजलगढ़ के कई गांवों को जोड़ने वाला तुरतपुर मार्ग खस्ताहाल है। अगवानपुर से रसूलपुर तुरतपुर, नबाबपुरा, चकफेरी रसूलाबाद होते हुए कादराबाद पहुंचने वाला 13 किमी लंबा संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क में गहरे गहरे गड्ढ़े हो चुके हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भरने से आवाजाही में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढों का अंदाजा न होने से दोपहिया वाहन गिरकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। गांववालों गुरविंदर सिंह, गुरमेज सिंह, अशोक कुमार, जगरूप सिंह, जोगेंदर सिंह, नरेंद्र बिष्ठ, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, संदीप, जरनैल तथा रोहित का कहना है कि दो वर्ष पूर्व बनी सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है। विभागीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव वालों में विभाग तथा प्रशासन के उपेक्षित रवैये से रोष है। गांव वालों ने डीएम से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में लोनिवि के सहायक अभियंता राजीव गौतम का कहना है कि यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत आता है। सड़क के संबंध में सर्वे किया जा चुका है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।