{"_id":"6add06576f54d56c0f0436eb","slug":"the-condition-of-the-employees-on-hunger-strike-is-deteriorating-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-193802-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की हालत खराब
विज्ञापन
धामपुर में विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन क
- फोटो : Social Media
धामपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ की शनिवार को दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। भूख हड़ताल पर पांच कर्मचारी बैठे हुए हैं। इनमें दो कर्मचारियों की हालत में गिरावट आनी शुरू हो गई है। आरोप है कि निगम अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन को और तेज किए जाने की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी का कहना है कि वह विद्युत निगम एवं ग्लोवटेक क्रिएसंस कंपनी के अधिकारियों को अपनी समस्याओं के बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। जब से इस नई कंपनी ने उन्हें अपने अंडर में लिया है, तब से और दिक्क्त बढ़ गई है। कंपनी अधिकारी कर्मचारियों को निकाल उन्हें अन्यत्र भेज कर उत्पीड़न कर रहे हैं। कर्मचारियों को 60 से 70 किलोमीटर दूर भेजा जा रहा है। 30 कर्मचारियों को निकाल कर बाहर किया जा चुका है। दबाव देने पर 15 कर्मचारियों को तो नौकरी दे दी, लेकिन बाकी अभी भी परेशान है। उन्हें कई महीने से वेतन तक भी नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारी भुखमरी की स्थिति में है। जितेंद्र चौधरी ने बताया कि समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर 21 से 22 अक्तूबर तक उन्होंने क्रमिक आंदोलन किया। जब कुछ नहीं हुआ तो 23 अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी।
भूख हड़ताल पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, अभिषेक, अरुण कुमार, विजेंद्र और मुख्तियार सिंह बैठे हैं। इनमें अभिषेक और अरुण की हालत में गिरावट आनी शुरू हो गई है। आंदोलन में विद्युत वितरण मंडल के सभी चारों खंडों के संविदा कर्मचारी रिशिपाल, शिव कुमार, सुभाष कुमार, दीपक कुमार, मोंटी, मोनू कुमार आदि रहे। उधर विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह का कहना है कि इन लोगों से समस्या का समाधान कराने के लिए वार्ता की गई थी। भरोसा दिया था कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।