फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The complaint kept roaming in the offices and the dog kept biting people

Bijnor News: दफ्तरों में घूमती रही फरियाद और लोगों काटता रहा कुत्ता

Fri, 03 Feb 2023 09:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Feb 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
The complaint kept roaming in the offices and the dog kept biting people
बिजनौर के मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद में कुत्ते के हमले में घायल बच्चा अरहम।
- 25 लोगों को पागल कुत्ते ने एक दिन में बनाया शिकार
विज्ञापन

- कुत्ते ने बच्चों और राहगीरों पर हमला कर किया घायल
- आवारा कुत्तों पर प्रशासन नहीं लगा पा रहा लगाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते के डर से लोग घरों में बंद होने को मजबूर हैं। ऐसा ही कुछ शहर के मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद में देखने को मिला, जहां एक दिन में पागल कुत्ते ने 25 लोगों पर घमला कर घायल कर दिया। जब मोहल्लेवासी कुत्ते को पकड़ने की फरियाद लेकर नगरपालिका पहुंचे तो अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए किनारा कर लिया। कुत्ते के आतंक से लोग घरों कैद होने को मजबूर हो गए।
जिलेभर में कुत्तों का आतंक जारी है। प्रशासन भी आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। क्योंकि आए दिन कहीं न कहीं से कुत्तों के हमले करने की सूचना मिलती रही है। बृहस्पतिवार को बिजनौर के मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद में अरहम (7) पुत्र मोहम्मद वरीश दुकान से सामान लेने गया था। घर लौटतेे समय पागल कुत्ते ने हमला कर आधा कान काट लिया। इसके अलावा कंधे, गर्दन पर भी काटा। जिसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। मोहम्मद राशिल, गौरव सहित करीब 25 लोगों को कुत्ते ने काटा। इसके बाद मोहल्लेवासी इसकी शिकायत लेकर नगरपालिका पहुंचे, तो उन्होंने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन


नगरपालिका अधिकारियों ने नहीं सुनी फरियाद
मोहल्लेवासी अजय वर्मा ने बताया कि जब वह कुत्ते को पकड़ने की शिकायत लेकर नगरपालिका पहुंचे तो अधिकारियों ने कहा कि आप पहले एसडीएम से लिखवाकर कर लाए। इसके बाद कुत्ते पकड़ने के लिए विज्ञापन निकलेगा, फिर टेंडर होगा। इसमें कुछ दिन लग जाएंगे। शिकायत करने तक कुत्ते ने केवल पांच लोगों को ही काटा था। मगर शाम तक 25 लोगों को काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाए नगर पालिका
कन्हैया कुमार का कहना है कि कुत्ते ने मोटरसाइकिल वाले और बच्चों को अपना शिकार बनाया है। कुत्ते पकड़ने के लिए नगरपालिका को सख्त कदम उठाना चाहिए। लगातार कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। बच्चों को अकेले बाहर भेजने में डर लगता है।
उसके पोते को कुत्ते ने बुरी तरह से किया जख्मी
शफीक ने कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर को उसके सात वर्षीय पोते को कुत्ते ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पागल होने की वजह से कुत्ता सड़क से गुजरने वाले हर किसी व्यक्ति के पीछे भाग रहा था। कुत्ते के हमले के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
वर्जन::
अगर कुत्ता सभी को काट रहा है तो वह रैबिज से ग्रसित है। इसके अलावा अगर कुत्ते का ध्यान नहीं रखा जाता है तो वह तनाव में आ जाता है, जिससे वह काटता है। वहीं पिटबुल जैसे कुत्ते सिर्फ अपने मालिक को ही पसंद करते हैं। केंद्र सरकार की ओर से नगरपालिका को सभी कुत्तों को रैबिज का टीका लगाने और नसबंदी कराने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।.

....डॉ. प्रेम कोहली, डिप्टी सीवीओ

जिस कुत्ते ने लोगों को काटा है, उसे पकड़वाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगले सप्ताह से शहर में कुत्ता पालने के लिए पंजीकरण की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए समय-समय पर अभियान चलता रहता है।.....विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed