फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The cleaning inspector replied to the notice

सफाई निरीक्षक ने दिया नोटिस का जवाब

Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The cleaning inspector replied to the notice
सफाई निरीक्षक ने दिया नोटिस का जवाब
विज्ञापन

धामपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत वॉल पेंटिंग प्रकरण में पुराने साल में बनी वॉल पेंटिंग में ही साल और तारीख बदलने के मामले में सोमवार को सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने नोटिस का ईओ सुभाष कुमार को जवाब सौंप दिया है। सफाई निरीक्षक का कहना है कि ऐसा उनके द्वारा नगर में एक नहीं, 12 स्थानों पर किया गया है। उनका कहना है कि यह सब जिला प्रोजेक्ट मैनेजर के कहने के बाद हुआ है।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति जागरूकता लाने को पालिका द्वारा वर्ष 2020 में वॉल पेंटिंग कराई गई थी। 2021 में वॉल पेंटिंग के दौरान नगर पालिका ने कार्यालय के बाहर दीवारों पर तो नई पेंटिंग बना दी, लेकिन नगर के भीतर अधिकांश स्थानों पर पुरानी वॉल पेंटिंग पर ही तारीख व साल को बदल दिया गया। मामले के उजागर होने पर ईओ ने सफाई विभाग के निरीक्षक इंद्रपाल सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। नोटिस का जवाब सोमवार को सफाई निरीक्षक ने ईओ को सौंप दिया है। उधर, जिला प्रोजेक्ट मैनेजर हरीश गंगवार का कहना है कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत है। जब सरकार ने नई पेंटिंग बनाने को धन का आवंटन किया है तो ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित : ईओ
ईओ ने बताया कि नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद अब उनके द्वारा दो अवर अभियंताओं की जांच कमेटी बनाई गई। कमेटी जेई जलकल हेमंत कुमार व जेई सिविल नेपाल सिंह शामिल हैं। कमेटी से प्रकरण की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन आहरण पर रोक लगाई : चेयरमैन
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी के द्वारा सफाई निरीक्षक को जांच पूरी होने से पहले रिलीव करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं होगी वे तब तक सफाई निरीक्षक के वेतन आहरण पर रोक लगाएं।

निष्पक्ष जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी
शिवसेना के मंडल प्रमुख आरके आर्य का कहना है कि पालिका के अधिकारियों ने यदि भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का प्रयास किया तो उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed