{"_id":"6975140ce2efdf5243070536","slug":"the-citys-101-feet-high-national-flag-will-fly-on-republic-day-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-170779-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गणतंत्र दिवस पर लहराएगा नगर का 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गणतंत्र दिवस पर लहराएगा नगर का 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद गणतंत्र दिवस पर नगर को अमर शहीद द्वार फव्वारा और 101 फीट ऊंचे पोल पर भव्य राष्ट्रीय ध्वज का तोहफा देगी।
नगर के हरिद्वार मार्ग स्थित तीन कक्षीय न्यायालय के निकट तिराहा क्षेत्र पर 20 लाख रुपये की लागत से 26 जनवरी को नगर पालिका की ओर से भव्य राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। करीब 101 फीट ऊंचे पोल पर 20 मीटर चौड़े और 30 मीटर लंबा ध्वज लहराएगा। ध्वज पोल के निकट भव्य एवं आकर्षक फव्वारा बनाया गया है। इसी क्षेत्र में नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर नगर पालिका की ओर से नगर का पहला भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम, प्रभारी ईओ एसडीएम न्यायिक प्रिंस कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को आज अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद स्मृति द्वार स्थापित हो जाएगा। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के दो अन्य हाईवे मार्गाें पर ही जल्द प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। कोटद्वार हाईवे मार्ग पर बाबा भीमराव आंबेडकर स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा। उधर, रोडवेज डिपो के निकट नजीबाबाद-बिजनौर हाईवे मार्ग पर चक्रवती सम्राट भरत स्मृति द्वार का निर्माण नगर पालिका कराएगी।