फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The chief was disappointed when the problems were not resolved

समस्याओं का निराकरण न होने पर प्रधान हुए निराश

Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The chief was disappointed when the problems were not resolved
समस्याओं का निराकरण न होने पर प्रधान हुए निराश
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीपीआरओ के नेतृत्व में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में ग्राम पंचायतों की समस्याओं का निराकरण न होने से प्रधान निराश नजर आए। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधानों द्वारा उठाई गई मनरेगा, समूह और विकास से संबंधित समस्याओं को शासन और डीसी स्तर की बताकर पल्ला झाड़ लिया।
राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संघ की ओर से डीपीआरओ सतीश कुमार और ब्लॉक प्रमुख की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायतों के विकास के मुद्दों के संबंध में बैठक बुलाई गई। ड्वाकरा हॉल में राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा, प्रदेश महा सचिव गणेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रधानों ने डीपीआरओ के समक्ष कई मुद्दे रखे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने शासन स्तर से 30 प्रतिशत की कटौती बहाल करने, ग्राम पंचायत निधि में बढ़ोतरी किए जाने सहित कई मांगे उठाईं। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की अध्यक्षता एवं ग्राम प्रधान राजवीर सिंह और सतेंद्र शर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में डीपीआरओ ने जल सखी चयन प्रक्रिया से अनभिज्ञता व्यक्त की। उन्होंने मनरेगा संबंधी समस्याओं को डीसी स्तर की होने की बात कही। डीपीआरओ द्वारा ग्राम प्रधानों की अधिकांश मांगों को शासन की नीतियों से संबंधित होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। बैठक में मो.जाकिर, दिलीप कुमार, नरेश, धीर सिंह, सुखवीर सिंह, शमशाद, मरगूब हुसैन, नकुल कुमार, हुकम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed