{"_id":"6967e62b633e860edc037b17","slug":"the-chairman-uprooted-the-foundation-of-the-electric-poles-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-169908-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चेयरमैन ने उखड़वाई विद्युत खंभों की फाउंडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चेयरमैन ने उखड़वाई विद्युत खंभों की फाउंडेशन
विज्ञापन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर पथ प्रकाश की उखाड़ी गई फाउंडेशन। संवाद
नजीबाबाद। नगर पालिका ने हाईवे पर पथ प्रकाश के लिए 60 खंभों के लिए बनाई गई कमजोर फाउंडेशन उखड़वा दी। ठेकेदार ने मानकों के विपरीत कमजोर फाउंडेशन तैयार की थी।नगर पालिका की ओर से नगर के सौंदर्यीकरण के लिए रेलवे स्टेशन चौराहे से गुरुद्वारा तिराहा और माल गोदाम तिराहे से कृष्णा टॉकीज चौराहे तक 60 खंभों के माध्यम से पथ प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। अमरोहा के ठेकेदार ने कार्य शुरू कराया। हाईवे पर पथ प्रकाश के लिए ठेकेदार द्वारा विद्युत खंभों की कमजोर फाउंडेशन तैयार कराई गई।
कमजोर फाउंडेशन, कैसे रुकेंगे विद्युत खंभे शीर्षक से अमर उजाला ने रविवार को समाचार प्रकाशित किया। चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने स्वयं फाउंडेशन की जांच की। जांच में फाउंडेशन बेहद कमजोर मिले और खंभों की गुणवत्ता भी सही नहीं पाई गई। उन्होंने अवर अभियंता कृष्णा वर्मा को तत्काल सभी खंभों के लिए बनाई गई फाउंडेशन उखड़वाने के निर्देश दिए। नगर पालिका ने मंगलवार की रात सभी फाउंडेशन उखड़वा दीं। ठेकेदार ने पथ प्रकाश व्यवस्था में भूमिगत विद्युत लाइन डालने में करीब दो फीट गहराई के मानकों का पालन नहीं किया। नगर पालिका के प्रभारी ईओ एसडीएम न्यायिक प्रिंस कुमार, चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम ने स्पष्ट किया कि यदि ठेकेदार ने उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुसार पथ प्रकाश व्यवस्था नहीं दी तो उसे ब्लैक लिस्ट कर भुगतान रोक दिया जाएगा।
फाउंडेशन में अब लगेंगे 24 एमएम के चुड़ीनूमा बोल्ट
नजीबाबाद। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए तैयार फाउंडेशन में पहले 14 एमएम के चुड़ीनूमा बोल्ट लगाए गए थे। अब नए फाउंडेशन में 24 एमएम के चुड़ीनूमा बोल्ट लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पथ प्रकाश के लिए मंगाए गए खंभों के स्थान पर उच्च क्षमता के खंभें लगाए जाएंगे। संवाद