फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The central government team inspected the stock and sales records of sugar mills.

Bijnor News: केंद्र सरकार की टीम ने चीनी मिलों में खंगाले स्टॉक और बिक्री के अभिलेख

Thu, 10 Sep 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The central government team inspected the stock and sales records of sugar mills.
बिजनौर। चीनी के स्टॉक और बिक्री में पारदर्शिता जांचने के लिए केंद्र सरकार की टीम ने बुधवार को जिले की दो चीनी मिलों का निरीक्षण किया। टीम ने अफजलगढ़ स्थित द्वारिकेश शुगर मिल और धामपुर चीनी मिल में शुगर स्टॉक, उठान, बिक्री दर और संबंधित अभिलेखों की जांच की। इस दौरान दस्तावेजों का मौके पर मौजूद स्टॉक से मिलान भी किया गया।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि गन्ना आयुक्त एवं चीनी उद्योग के निर्देश पर द्वारिकेश शुगर मिल अफजलगढ़ में केंद्र सरकार की गठित टीम ने निरीक्षण किया। टीम में चीनी निदेशालय, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के निदेशक दीपक कुमार तथा भारतीय खाद्य निगम के संजय कुमार दत्ता और बिमल कुमार चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन

टीम ने मिल में शर्करा स्टॉक, चीनी उठान, एडवाइस, खरीदारों के विवरण और बिक्री दरों की पड़ताल की। आरजी-1 रजिस्टर, प्रोफार्मा-2, सेल इनवॉइस और बिल्टी की जांच कर अभिलेखों का भौतिक सत्यापन से मिलान किया गया। धामपुर मिल में भी केंद्र की टीम ने शुगर स्टॉक, उठान और बिक्री दरों की जांच की। यहां भी आरजी-1 रजिस्टर, प्रोफार्मा-2, सेल इनवॉइस और बिल्टी का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों मिलों के गन्ना एवं वाणिज्यिक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed