फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The case of preventing a 12th class student from appearing in the examination reached the Human Rights Commission.

Bijnor News: 12वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

Wed, 11 Mar 2026 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The case of preventing a 12th class student from appearing in the examination reached the Human Rights Commission.
धामपुर। पुष्प निकेतन स्कूल में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के दौरान मात्र 10 मिनट की देरी से पहुंचने पर छात्र नमन गर्ग को परीक्षा से रोक दिए जाने का मामला राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। सामाजिक संस्था वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी डॉ. तारिक़ ज़की ने बुधवार को बताया कि उन्होंने राज्य मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर कर इस घटना को छात्र के शिक्षा के अधिकार, गरिमा और भविष्य से जुड़े मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताया है। बताया कि पुष्प निकेतन विद्यालय में आयोजित सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में छात्र नमन गर्ग को केवल 10 मिनट की देरी से विद्यालय पहुंचने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। परीक्षा छूट जाने के बाद छात्र गहरे सदमे में चला गया। परिवारजन भी बेहद परेशान हैं। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर पूर्व से रंजिश रखने का भी आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित छात्र के पिता पंकज कुमार बिश्नोई ने भी प्रकरण की शिकायत सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी देहरादून से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed