{"_id":"6ae798769b54e3f21405d471","slug":"the-canal-track-road-connecting-uttam-sugar-mill-barkatpur-is-in-bad-condition-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-194504-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उत्तम शुगर मिल बरकातपुर को जोड़ने वाला नहर पटरी मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उत्तम शुगर मिल बरकातपुर को जोड़ने वाला नहर पटरी मार्ग बदहाल
विज्ञापन
नांगल सोती- उत्तम शुगर मिल को जोड़ने वाला खस्ताहाल नहर पटरी मार्ग से गुजरते किसान। संवाद
नांगल सोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर को जोड़ने वाला नहर पटरी मार्ग बदहाल है। चार किमी लंबा कच्चा मार्ग जगह-जगह से टूटकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है। पेराई सत्र शुरू होने पर इसी मार्ग से गन्ना ले जाने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नहर पटरी मार्ग कई गांवों को जोड़ता भी है, जिससे रोजमर्रा के काम के लिए मार्ग से आवागमन करने में ग्रामीणों परेशानी झेलनी पड़ रही है। मार्ग से चमरौला, सैदपुरी, लालपुर मान, शहजादपुर, सौफतपुर, अभिपुरा समेत कई गांव जुड़े हैं। चमरौला से लालपुर मान तक करीब एक किमी हिस्सा जिला पंचायत ने पक्का करा दिया था, लेकिन नांगल से बरकातपुर तक करीब चार किमी हिस्सा अब भी कच्चा पड़ा है।
किसान दिनेश कुमार का कहना है कि मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है, जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
मोहित कुमार ने बताया कि पेराई सत्र शुरू हो चुका है और किसान इसी मार्ग से गन्ना लेकर मिल जा रहे हैं, लेकिन खराब रास्ते से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
सुनील कुमार के अनुसार बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं, कीचड़ में गन्ने से भरे वाहन फंस रहे हैं। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग लोगों को आवागमन में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
संजीव कुमार ने कहा कि मार्ग पक्का होने से शिवरात्रि पर कांवड़ियों को भी सुविधा मिलेगी। कार्ययोजना में शामिल है लेकिन मार्ग का निर्माण अब तक नहीं हो सका है।
उधर, लोनिवि के जेई नीरज कुमार ने बताया कि मार्ग को कार्ययोजना में शामिल किया गया है, शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कराया जाएगा।