{"_id":"5823744a4f1c1b6729b39717","slug":"the-campaign-will-run-for-the-presence-of-children-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बच्चों की उपस्थिति के लिए चलेगा अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बच्चों की उपस्थिति के लिए चलेगा अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सर्व शिक्षा अभियान के तहत अब स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान नवंबर से लेकर जनवरी 2017 तक चलाया जाएगा। माता-शिक्षक संघ व पिता शिक्षक संघ के अलावा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को भी इस अभियान से जोड़ कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्कूल से लेकर ब्लॉक स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन के आदेश पर बीएसए ने अभियान चलाने को बीईओ व शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत अप्रैल व जुलाई के महीने में स्कूल चलो अभियान चलाया गया था तथा शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराया गया था। पर अब शासन ने नवंबर से जनवरी 2017 तक बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में स्कूल स्तर पर गठित शिक्षा समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगे। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्कूल नहीं आ रहे बच्चों की सूची बना कर उनके अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। बच्चों को जागरूकता के लिए 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रत्येक विद्यालय को एक-एक हजार रुपये तथा संकुल प्रभारियों को दो-दो हजार तथा ब्लॉक स्तर पर 40-40 हजार भेजे जा रहे हैं।
विभिन्न वाद विवाद प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला समन्वयक मित्र लाल गौतम ने अभियान जनवरी 2017 तक चलाने को कहा है। बीएसए महेश चंद्र ने जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों व संकुल प्रभारियों से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को चलाए जाने वाले अभियान के आदेशों को पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
.