{"_id":"647f81cc1d2ed6629b065e74","slug":"the-bugle-for-the-election-of-the-members-of-the-district-planning-committee-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-4583-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव का बजा बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव का बजा बिगुल
Wed, 07 Jun 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
- 25 जून को जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव
- 17 जून को होंगे नामांकन एवं नामांकन पत्रों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला योजना समितियों के सदस्यों के चुनाव का बिगुल बज गया है। सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन 17 जून को 11 से चार बजे तक होगा। उसी दिन शाम चार बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके लिए मतदान 25 जून को और उसी दिन शाम तीन बजे से मतगणना होगी। जिला योजना समिति के लिए 35 सदस्यों सामान्य चुनाव होगा।
जनपद में विकास आदि कार्यों के लिए जनपद में जिला योजना समिति का गठन होता है। बिजनौर जनपद में जिला योजना समिति के 35 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। इसमें जिला पंचायत से 21 सदस्य एवं नगरीय निकाय से 7 सदस्य आएंगे। संयुक्त निर्वाचन आयुक्त ने जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) पत्र जारी किया। पत्र में 17 जून को नामांकन, उसी दिन पत्रों की जांच, 21 जून को उम्मीदवारी वापस लेने, 25 जून को मतदान और उसी दिन शाम तीन बजे से मतगणना का कार्य होगा। चुनाव की समयसारिणी घोषित होते ही जिला योजना सदस्य बनने के दावेदारों ने अपनी गोटियां बैठाने लगी है।
यह आंकड़े
जिला योजना समिति के लिए सदस्यों की संख्या - 35
आयोग द्वारा निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या - 28
ग्रामीण एवं नगरीय या में जिला योजना समिति के लिए निर्वाचित सदस्यों की संख्या
जिला पंचायत से - 21
नगरीय निकाय से 07